फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five substations will be installed, there will be relief from power cuts

Ambala News: लगेंगे पांच सब स्टेशन, बिजली कट से मिलेगी मुक्ति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Five substations will be installed, there will be relief from power cuts
सब स्टेशन की मेंनटनेंस को लेकर कार्य करता बिजली कर्मचारी।
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आने वाली समय में शहर विधानसभा क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलने वाली है। बिजली निगम शहर और ग्रामीण क्षेत्र में सुल्लर, मंडौर, घासमंडी, उदयपुर और अद्दोमाजरा में 33 और 66 केवी के नए सब स्टेशन लगाने जा रहा है।
अद्दोमाजरा और उदयपुर में सब स्टेशन लगाने का काम शुरू होने वाला है, जबकि सुल्लर, मंडौर और घासमंडी में सब स्टेशन लगाने के लिए जगह मिल गई है। इन सब स्टेशन की भी जल्द ही निविदा लगाई जाएगी। करीब एक महीने में इन तीनों सब स्टेशन पर भी काम शुरू होने की उम्मीद है। एक सब स्टेशन पर करीब पांच करोड़ खर्च होंगे। इन पांचों प्रोजेक्ट पर 25 करोड़ खर्च होंगे।
विज्ञापन


लाइन से दूरी के कारण लगते हैं कट

दरअसल, सुल्लर क्षेत्र के आसपास लगते गांव की बिजली अभी चौड़मस्तपुर सब स्टेशन से चल रही है। चौड़मस्तपुर सब स्टेशन से इन गांवों की दूरी 20 से 30 किलोमीटर तक है। इसी तरह मंडौर क्षेत्र में धूलकोट सब स्टेशन से बिजली दी जा रही है और घासमंडी में भी इस क्षेत्र से बिजली दी जा रही है। इन क्षेत्रों की लंबी दूरी होने से बिजली संबंधित समस्या आती है। गर्मी के पीक सीजन में कई बार तार टूट जाती हैं और तेज हवा चलने और बारिश में भी ज्यादा दिक्कत आती है। जिससे इन एरिया में लो वॉल्टेज, ब्रेकडाउन और अघोषित कट भी लगते हैं। बीते वर्ष बाढ़ आने से सबसे ज्यादा परेशानी घासमंडी क्षेत्र में झेलनी पड़ती थी। इस वजह से घासमंडी एरिया के लिए यहां सब स्टेशन लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नग्गल के 15 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
नग्गल क्षेत्र की बेल्ट उदयपुर और अद्दोमाजरा में बिजली निगम 33 केवी सब स्टेशन लगाएगा। इन जगहों पर सब स्टेशन लगने से क्षेत्र के 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा राहत उन उपभोक्ताओं को मिलेगी, जोकि लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इन सब स्टेशन को चलाने के लिए निगम सौंटा गांव में ट्रांसफार्मर भी लगाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर निगम करीब 25 करोड़ का बजट खर्च करेगा। इस प्रोजेक्ट को मुख्यालय की अनुमति मिल गई है। नग्गल क्षेत्र के कई गांव ऐसे हैं, जहां नन्यौला और चौड़मस्तपुर सब स्टेशन से बिजली सप्लाई हो रही है, लेकिन कई गांव इन सब स्टेशन से ज्यादा दूरी पर हैं। इससे उन गांव के उपभोक्ताओं को गर्मी के सीजन में ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ती है।

वर्जन

उदयपुर और अद्दोमाजरा गांव में बिजली सब स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। सब स्टेशन को चलाने के लिए सौंटा गांव में 220 केवीए का ट्रांसफार्मर लगेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर करीब 25 करोड़ खर्च होंगे। इसी तरह सुल्लर, मंडौर और घासमंडी में भी नए सब स्टेशन लगेंगे। इसके लिए जमीन संबंधित प्रकिया पूरी की जा रही है। यह प्रोजेक्ट भी करीब एक महीने में शुरू होने की उम्मीद है। शहर और ग्रामीण एरिया में पांच सब स्टेशन लगने से करीब एक लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा।


सुखबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता, अंबाला शहर डिवीजन।
वर्जन
शहर विधानसभा में पांच नए सब स्टेशन सरकार ने मंजूर किए हैं। इनमें एक 66 केवी और चार 33 केवी के हैं। यह सब स्टेशन अंबाला शहर विधानसभा के सुल्लर, अद्दोमाजरा, उदयपुर, घास मंडी और मंडौर क्षेत्र में स्थापित किए जाएंगे। इनके लिए विभाग ने जगह की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही इनका कार्य शुरू होगा। सब स्टेशन लगने से इन क्षेत्रों में बिजली संबंधी समस्याएं खत्म होंगी और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में सुधार होगा। इसके साथ हाल ही में शहर को दो नए फीडरों की सौगात भी मिली है। जिसका लाभ शहर के बड़े हिस्से को आंधी तूफान जैसी स्थिति में मिलेगा।
असीम गोयल, महिला, बाल विकास विभाग और परिवहन राज्यमंत्री।

सब स्टेशन की मेंनटनेंस को लेकर कार्य करता बिजली कर्मचारी।

सब स्टेशन की मेंनटनेंस को लेकर कार्य करता बिजली कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed