फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five players from Ambala will represent Haryana in Khelo India Weightlifting

खेलो इंडिया भारोत्तोलन में अंबाला के पांच खिलाड़ी करेंगे हरियाणा का प्रतिनिधित्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:53 AM IST
विज्ञापन
Five players from Ambala will represent Haryana in Khelo India Weightlifting
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। खेलो इंडिया भारोत्तोलन में हरियाणा की तरफ से प्रतिनिधित्व करने के लिए अंबाला के पांच खिलाड़ियों का चयन हो गया है। यह खिलाड़ी खेलो इंडिया में विभिन्न किलोग्राम भारवर्ग में प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाने का प्रयास करेंगे। इसके लिए खिलाड़ियों ने अभी से तैयारी भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जोकि प्रतिदिन दो समय खेल का अभ्यास कर रहे हैं। जिसमें एक महिला खिलाड़ी तो चार पुरुष खिलाड़ी शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों का चयन राष्ट्र स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर हुआ है।
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों का हुआ है चयन
महिला खिलाड़ियों में मुस्कान सिंह 87 किलोग्राम भारवर्ग में खेलेगी। इसके अलावा पुरुष वर्ग में संदीप सिंह 102 से अधिक किलोग्राम भार वर्ग, प्रिंस 102 किलोग्राम भार वर्ग, आर्यन 96 किलोग्राम भारवर्ग व स्वयं 96 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह बोले खिलाड़ी
हमने अभी तक कई खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। लेकिन खेलो इंडिया देश की बहुत ही बड़ी खेल प्रतियोगिता है। इसमें पदक जीतना बहुत बड़ी बात होती है। हम अपनी ओर से सुबह और शाम अभ्यास करते हुए अपने खेल में सुधार का प्रयास कर रहे हैं।
- मुस्कान, खिलाड़ी।
हर खिलाड़ी का लक्ष्य ओलंपिक में भाग लेते हुए स्वर्ण पदक जीतना होता है लेकिन भारत की खेल प्रतिस्पर्धाओं में हम युवाओं के लिए यही खेल प्रतियोगिता ओलंपिक के समान है। जो खिलाड़ी इन प्रतियोगिताओं में जीत गए वह भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की श्रेणी में आ जाते हैं।
- प्रिंस, खिलाड़ी।
खेलो इंडिया में जगह बनाने के लिए हम खिलाड़ियों ने दिनरात मेहनत की है। दिन का आधे से अधिक समय खेल के मैदान पर ही गुजारा है। यह मेहनत अब तभी सफल हो सकेगी जब खेलो इंडिया में भाग लेकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाएंगे।

- संदीप, खिलाड़ी।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि खेलो इंडिया की प्रतियोगिताएं कब होंगी, लेकिन जब भी होगी हम उसके लिए पूरी तरह से तैयार रहेंगे। जिससे कि राष्ट्र के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों से अधिक भार उठाते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा सके।
- आर्यन, खिलाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed