फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five personnel including RPF post in-charge suspended

Ambala News: आरपीएफ चौकी प्रभारी सहित पांच कर्मी निलंबित

Sun, 20 Apr 2025 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Five personnel including RPF post in-charge suspended
अंबाला। राजपुरा रेलवे स्टेशन पर मिले अवैध वेंडरों के मामले मं वहां के आरपीएफ चौकी प्रभारी सहित पांच कर्मचारियों पर गाज गिरी है। पांचों को अंबाला मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त ने तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

इन सभी को मुख्यालय में संपर्क करने के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई उत्तर रेलवे बड़ौदा हाउस से आई आरपीएफ की विशेष टीम से प्राप्त जानकारी के आधार पर की गई है। अवैध वेंडरों सहित अनियमितताओं को पकड़ने के लिए आरपीएफ की एक विशेष टीम का गठन किया गया है जोकि स्वतंत्र तौर पर काम करती है। इस टीम को सूचना मिली थी कि अंबाला मंडल के अधीन राजपुरा रेलवे स्टेशन पर अनधिकृत वेंडरों का खेल चल रहा है।
विज्ञापन

इसकी पुष्टि को लेकर जब टीम ने शुक्रवार की मध्यरात्रि राजपुरा रेलवे स्टेशन पर दबिश दी तो पूरे खेल का पटाक्षेप हो गया। टीम को राजपुरा रेलवे स्टेशन पर 15 से 20 वेंडर ऐसे मिले, जिनके पास रेलवे की तरफ से निर्धारित प्रमाण पत्र नहीं था। इतनी संख्या में मिले अनधिकृत वेंडरों की सूचना जैसे ही मुख्यालय स्तर पर पहुंची तो हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब इस मामले को लेकर अंबाला मंडल के वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी ने राजपुरा चौकी के प्रभारी सहित अन्य चार कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। अब उनके खिलाफ विभागीय जांच भी आरंभ होगी ताकि मामले की तह तक पहुंचा जा सके कि कितने समय से यह खेल चल रहा था और इसमें कौन-कौन कर्मचारी संलिप्त थे।

वर्जन
राजपुरा रेलवे स्टेशन पर विजिलेंस की टीम ने छापा मारा था। इस दौरान उन्हें कुछ अनधिकृत वेंडर मिले हैं। इस मामले को देखते हुए आरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी द्वारा राजपुरा में आरपीएफ के चौकी प्रभारी सहित अन्य चार मुलाजिमों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
नवीन कुमार, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed