फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five new special trains approved for Bihar

Ambala News: बिहार के लिए पांच नई स्पेशल ट्रेनों की मंजूरी

Sat, 18 Oct 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 18 Oct 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Five new special trains approved for Bihar
उत्तर रेलवे अंबाला रेल मंडल का अंबाला कैंट रेलवे जंक्शन। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। रेलवे छठ पर्व को देखते हुए पांच विशेष ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दे दी है। रेलवे इन ट्रेनों का संचालन फिरोजपुर सहित लुधियाना से करेगी जोकि पटना, सुपौल, कटिहार के चलेंगी। अंबाला मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक नवीन कुमार झा ने बताया कि ट्रेनों के संचालन के लिए समय सारिणी व तारीख की घोषणा भी कर दी गई है, इसके अलावा टिकटों के लिए भी रेलवे के सिस्टम को अपडेट कर दिया गया है ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने यात्रियों से आग्रह कि वो दैनिक ट्रेनों के अलावा विशेष ट्रेनों में सीटें बुक करवाएं ताकि उन्हें कंफर्म टिकट मिले और उनकी यात्रा आरामदायक हो।

फिरोजपुर-पटना
ट्रेन नंबर 4602 फिरोजपुर से 22 अक्तूबर से 19 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर शाम 7:50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन शाम 6 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 4601 पटना से 23 अक्तूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक वीरवार को रात 8:50 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7:20 बजे अंबाला कैंट और रात 11:55 बजे फिरोजपुर पहुंचेगी।
विज्ञापन


लुधियाना-सुपौल
ट्रेन नंबर 04656 लुधियाना से 22, 23 व 24 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे रवाना होकर दोपहर 2:10 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात 9 बजे सुपौल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04655 सुपौल से रात 11 बजे रवाना होकर अगले दिन तड़के 4:50 बजे अंबाला कैंट और सुबह 7:50 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लुधियाना-कटिहार
ट्रेन नंबर 04658 लुधियाना से 22 अक्तूबर को रात 11:55 बजे रवाना होकर देर रात 1:35 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन सुबह 7:30 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04657 कटिहार से 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 3:10 बजे अंबाला कैंट और शाम 6 बजे लुधियाना पहुंचेगी।

लुधियाना-कटिहार
ट्रेन नंबर 04660 लुधियाना से 23 अक्तूबर को शाम 4:50 बजे रवाना होकर शाम 6:50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन तड़के 3:55 बजे कटिहार पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04659 कटिहार से 25 अक्तूबर को सुबह 6:30 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:15 बजे अंबाला कैंट और शाम 6:30 बजे लुधियाना पहुंचेगी।


लुधियाना-पटना
ट्रेन नंबर 04664 लुधियाना से 24 अक्तूबर को रात 8:20 बजे रवाना होकर रात 10:50 बजे अंबाला कैंट और अगले दिन रात 10:40 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04663 पटना से 26 अक्तूबर को देर रात 1 बजे रवाना होकर अगले दिन देर रात 2:15 बजे अंबाला कैंट और सुबह 5 बजे लुधियाना पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed