फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five more electric buses will run till Saha soon

Ambala News: पांच और इलेक्ट्रिक बसें जल्द, साहा तक चलेंगी

Tue, 20 May 2025 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Five more electric buses will run till Saha soon
अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में खड़ी इलेक्ट्रिक बस। संवाद - फोटो : kathua
अंबाला। जल्द ही अंबाला में पांच और इलेक्ट्रिक बसें आने वाली हैं। इनके आने से इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 10 हो जाएंगी। इन बसों को अंबाला छावनी से साहा और अंबाला शहर से साहा मार्ग पर संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद सभी बसों की दोबारा से समय सारणी बनाई जाएगी। पिछले एक साल से अंबाला डिपो यात्रियों को वातानुकूलित बसों की सुविधा दे रहा है। इन दिनों अंबाला में पड़ रही भीषण गर्मी में यह वातानुकूलित बसें यात्रियों को भा रही हैं। अंबाला में 25 वातानुकूलित बसें हैं जिसमें 20 बसें डीजल की हैं तो पांच बसें इलेक्ट्रिक हैं। डिपो की सभी 20 बसें लंबे मार्ग और पांचों इलेक्ट्रिक बस लोकल मार्ग पर संचालन कर रही है।
विज्ञापन

सिटी से छावनी मार्ग पर हो रहीं संचालित
अंबाला सिटी बस अड्डे से सुबह और शाम बोह-बब्याल के लिए एक इलेक्ट्रिक बस संचालित होती है। इसी तरह से दूसरी इलेक्ट्रिक बस अंबाला सिटी से सुबह और शाम पंजोखरा मार्ग पर संचालन कर रही है। इसके बाद यह दोनों बसें दिनभर अंबाला सिटी से अंबाला छावनी बस अड्डे के फेरे लगाती हैं। तीन इलेक्ट्रिक बसें अंबाला सिटी से अंबाला छावनी बस अड्डे के लिए दिनभर संचालित होती हैं। यह बसें दिनभर में सिटी से कैंट के 45 फेरे लगा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जल्द ही अंबाला में पांच और इलेक्ट्रिक बसें आने वाली हैं। इन बसों के आने से डिपो में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या 10 हो जाएगी। आने वाली बसों का साहा मार्ग पर संचालन किया जाएगा।
विपुल नांदल, यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed