फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five more electric buses will arrive after Diwali

Ambala News: दीपावली के बाद आएंगी पांच और इलेक्ट्रिक बसें

Thu, 09 Oct 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 09 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Five more electric buses will arrive after Diwali
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। दीपावली के बाद अंबाला रोडवेज को पांच और इलेक्ट्रिक बसें मिलेंगी। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। सिटी के बस स्टैंड परिसर में ट्रांसफार्मर के अपडेशन की प्रक्रिया शुरू की दी गई है। इसके लिए रोडवेज की और से बिजली निगम के साथ पत्राचार किया गया है। सिटी बस स्टैंड परिसर में लगे 800 केवीए के ट्रांसफार्मर को अपडेट कर 1200 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।
इस संबंध में रोडवेज ने बिजली निगम को पत्र लिखकर 1200 केवीए के ट्रांसफार्मर में होने वाले खर्च का ब्योरा मांगा है। जिसके बाद विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर के ब्योरे को मुख्यालय भेजकर फंड की मांग की जाएगी। अंबाला में पहले से ही 10 इलेक्ट्रिक बसें हैं, जो यात्रियो को बेहतर सुविधाएं दे रही हैं।
विज्ञापन

10 बसों का इन रूटों पर हो रहा संचालन
इलेक्ट्रिक बसों में अंबाला छावनी से अंबाला सिटी चार बस, अंबाला सिटी से बोह एक बस, जीरकपुर-पंचकूला दो बस, यमुनानगर दो बस और बराड़ा मार्ग पर एक बस संचालन किया जा रहा है। इन बसों को चार्ज करने के लिए अंबाला सिटी बस स्टैंड परिसर में 800 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी लगे हैं सिर्फ दो ही चार्जर
अंबाला में 10 इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज करने के लिए दो चार्जर लगे हुए हैं। एक इलेक्ट्रिक बस को चार्ज करने में करीब 40 से 50 मिनट का समय लगता है। ऐसे में पांच और इलेक्ट्रिक बसों के आने के बाद कुल 15 बसें हो जाएंगी। ऐसे में चार्जिंग प्वाइंट भी बढ़ाने होंगे। बसों को चार्ज करने में किसी तरह की कोई परेशानी न आए इसके लिए विभाग ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़वा रहा है।

अंबाला में दीपावली के बाद पांच इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं। इन बसाें के आगमन से पहले बस स्टैंड परिसर में लगे 800 केवीए के ट्रांसफार्मर के अपडेशन की तैयारी शुरू कर दी है। बिजली निगम से 1200 केवीए के ट्रांसफार्मर का ब्योरा मांगा है।
रविंदर, कार्यरत यातायात प्रबंधक, अंबाला डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed