फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five lakh rupees cheated in the name of sending them to America

अमेरिका भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 02:33 AM IST
विज्ञापन
Five lakh rupees cheated in the name of sending them to America
नारायणगढ़ निवासी बलबीर सिंह ने करनाल निवासी एजेंट पर विदेश भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि करनाल निवासी एजेंट बलबीर व जगजीत सिंह ने उसकी पोती और बहू को अमेरिका में बेटे के पास भेजने के लिए उससे दो बार में पांच लाख रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपी पोती और बहू को अमेरिका भेजने की बजाय उन्हें झांसा देते रहे। उन्हें शक हुआ तो उन्होंने अपने रुपये मांगे, लेकिन एजेंट ने ना तो वीजा दिया और न ही रुपये लौटाए। पुलिस ने बलवीर की शिकायत पर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नारायणगढ़ निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरविंद्र सिंह अमेरिका में है। उन्होंने बहु नरपिंद्र कौर व पोती सरगुन कौर को बेटे के पास भेजने के लिए करनाल निवासी एजेंट बलबीर सिंह से संपर्क किया था। एजेंट ने यूएस का वीजा दिलवाने का उन्हें आश्वासन दिया था और दस्तावेज लेने के बाद प्रक्रिया शुरू करने की बात कहीं थी। इसके बाद उन्होंने दो लाख रुपये का चेक एजेंट को दे दिया था। कुछ समय बाद उन्होंने तीन लाख रुपये शहजादपुर निवासी परमजीत सिंह के जरिए पहुंचाए थे। इसके बाद उसने दोनों को अमेरिका भेजने के संबंध में कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया। पैसे वापस मांगे तो वो भी देने में टाल मटोल करने लगा। लेनदेन के संबंध में कई बार पंचायत भी हुई और उसमें भी एजेंट ने पैसे लौटने की बात कहीं। बाद में रुपये वापस नहीं देने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया। एसआई रमेश कुमार ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed