{"_id":"648a3d54a9c770f1860c3fc4","slug":"five-lakh-cheated-in-the-name-of-job-case-ambala-news-c-36-1-sknl1003-5231-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: नौकरी के नाम पर पांच लाख ठगे, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: नौकरी के नाम पर पांच लाख ठगे, केस
विज्ञापन
अंबाला। युवक की नौकरी लगाने और कनाडा भेजने के नाम पर कैंटोनमेंट बोर्ड से सेवानिवृत्त कर्मचारी से पांच लाख रुपये ठगी हो गई। आरोपी ने पीड़ित को आर्मी अफसरों से अच्छे संबंध की बात कहते हुए अपनी बातों में फंसाया और ठगी कर ली।
आनंद नगर-ए निवासी रामचंद्र ने बताया कि वह कैंटोनमेंट बोर्ड से रिटायर्ड है और अब वह कैटरिंग का काम करता है। कैटरिंग के काम के चलते उसकी मुलाकात शादियों में अक्सर तोपखाना बाजार निवासी हरजीत सिंह के साथ होती रहती थी, क्योंकि शादियों में हरजीत सिंह का भी टेंट लगता था। यह देखते हुए रामचंद ने हरजीत से अपने बेटे की नौकरी लगाने की बात की। इस पर हरजीत सिंह ने उसे बताया कि उसका टेंट काफी अधिकारियों के पास जाता है और तकरीबन हर आर्मी अफसर से उसके अच्छे संबंध है, यदि उसके बेटे की नौकरी का काम नहीं बना तो वह उसके कनाडा भेज देगा।
कनाडा भेजने के 15 लाख रुपये लगेंगे और उसे वह रुपये तीन बार में देने होंगे। यह सुनकर वह हरजीत की बातों में आ गया । इसके बाद उसने सात जुलाई 2022 को दो लाख रुपये की पहली किस्त और 16 जुलाई 2022 को तीन लाख रुपये दिए।