फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five electric buses may arrive in Ambala in May

Ambala News: मई में आ सकती हैं अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Five electric buses may arrive in Ambala in May
अंबाला। अंबाला में पांच इलेक्ट्रिक बसें और लाने की विभाग की और से तैयारी शुरू कर दी है। इन इलेक्ट्रिक बसों के इस महीने के अंत तक आने की उम्मीद है। जैसे जैसे तापमान बढ़ने लगा है। वैसे ही अंबाला में इलेक्ट्रिक बसों की कमी नजर आने लगी है। डिपो पांच इलेक्ट्रिक बसों से कमी पूरी नहीं कर पा रहा है। इसलिए जल्द ही पांच और बसें आनी है।
विज्ञापन

इन बसों के आने से लोकल रूट के यात्रियों को पहले से और भी ज्यादा सुविधा मिलेगी। मौजूदा समय में अंबाला डिपो के पास पांच इलेक्ट्रिक बसें हैं। रोडवेज के अधिकारियों की और से इन बसों को अंबाला सिटी से अंबाला छावनी मार्ग पर संचालन कर रही है। यह बसें सुबह छह बजे से लेकर रात्रि नौ बजे तक 37 फेरे लगा रही हैं और यात्रियों को बेहतर सुविधा दे रही हैं।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से रात नौ बजे तक 37 फेरे लगा रही बसें
अंबाला छावनी बस स्टैंड से अंबाला सिटी के लिए सुबह छह बजे इलेक्ट्रिक बस का संचालन शुरू हो जाता है। दोपहर डेढ़ बजे तक यह पांच इलेक्ट्रिक बसें 17 फेरे लगाती हैं। इसके बाद दोपहर तीन बजे से रात सवा नौ बजे तक यह बसें 20 फेरे लगा रही हैं। इस तरह से पूरे दिन में बसों के 37 फेरे लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह छह से सात बजे तीन फेरे, आठ से नौ बजे चार फेरे, नौ से 10 बजे एक फेरा, 10 से 11 बजे चार फेरे, 12 से एक बजे तीन फेरे, एक से दो बजे दो फेरे, तीन से चार बजे चार फेरे, चार से पांच बजे तीन फेरे, पांच से छह बजे दो फेरे, छह से सात बजे तीन फेरे, रात सात से आठ बजे चार फेरे और रात आठ से सवा नौ बजे तक पांच फेरे लगा रही यह बसें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed