फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five agents duped lakhs of rupees in the name of sending youth to Europe via Serbia

Ambala News: युवक को सर्बिया के रास्ते यूरोप भेजने के नाम पर पांच एजेंटों ने ठगे लाखों रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Feb 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Five agents duped lakhs of rupees in the name of sending youth to Europe via Serbia
अंबाला। डडियाना गांव निवासी लवजोत को सर्बिया के रास्ते यूरोप भेजने के नाम पर पांच एजेंटों ने लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर दी। इसके बाद सर्बिया ले जाकर उसके रुपये छीन लिए। अभी तक लवजोत का कुछ पता नहीं है। पीड़िता मनजीत कौन ने गांव खन्नामाजरा निवासी गुरप्रीत सिंह, करनाल के गांव कछवा निवासी मुलतानी, बलजीत सिंह, मंगा सिंह, जसपाल नाम के एजेंटों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया है। पीड़िता को शक है कि उसके बेटे का अपहरण कर लिया गया है। शिकायतकर्ता गांव डडियाना निवासी मनजीत कौर ने बताया कि गुरप्रीत के कहने पर 15 लाख रुपये बलजीत सिंह को दिए। इसके बाद सभी एजेंटों ने आश्वासन दिया कि लवजोत सिंह सही सलामत यूरोप में पहुंच जायेगा। 25 जुलाई 2022 तक पीड़िता की बेटे लवजोत सिंह के साथ बातचीत होती रही। इसके बाद उसने बताया कि एजेंट जसपाल, मंगा सिंह व मुलतानी के लोगों ने उनके पास मौजूद रुपये सर्बिया में छीन लिए और उनके पास रुपये नहीं बचे हैं। इस बात की जानकारी जब गुरप्रीत व अन्य एजेंटों को दी तो वह उन्हें धमकाने लगे। बाद में फोन भी उठाने बंद कर दिए। इसके बाद पीड़िता के पति दलजीत सिंह और दूसरे बेटे गुरदीप सिंह ने लवजोत को काफी तलाशा, मगर वह नहीं मिला। इस कार्य में भी 20 से 25 लाख रुपये खर्च हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed