फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Five accused including 350 narcotic injections, two kg of ganja and 400 grams of opium arrested

350 नशीले इंजेक्शन, दो किग्रा गांजा और 400 ग्राम अफीम सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Five accused including 350 narcotic injections, two kg of ganja and 400 grams of opium arrested
अंबाला। पुलिस ने 350 नशीले इंजेक्शन, दो किलोग्राम गांजा और 400 ग्राम अफीम के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीआइए-2 को सूचना मिली कि आरोपी नशीली दवाइयों की तस्करी का काम करते हैं। इसके बाद पुलिस दल ने पुराना सेशन कोर्ट शहर के पास नाकाबंदी कर वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की। इस दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को काबू किया। इनमें से एक युवक के पिट्ठू बैग से 175 बूपिन और 175 एविल (कुल 350) नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। पुलिस दोनों आरोपियों को बलदेव नगर थाना लेकर पहुंची। वहां पूछताछ में आरोपियों की पहचान जोगिंद्र शर्मा निवासी प्रेम नगर और विशाल भाटिया निवासी न्यू माडॅल कॉलोनी शहर के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से विशाल भाटिया को तीन दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी जोगिंद्र शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया।
दूसरी ओर, पुलिस ने डेहा मंडी रोड के पास से युवक को एक किलो 110 ग्राम गांजा के साथ काबू किया। आरोपी के खिलाफ थाना छावनी में केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान सिकंदर निवासी नजदीक रविदास मंदिर गांव ढकोला थाना साहा के रूप में हुई। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
विज्ञापन

पिंजौर से लाया था अफीम
पिंजौर से लेकर अंबाला एक्टिवा पर अफीम की सप्लाई देने आ रहे सप्लायर को पुलिस ने शहर के मिक्सी चौक के पास से पकड़ा है। उसके पास से 400 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी की पहचान पंकज उर्फ पंकू सरस्वती कॉलोनी सिटी के रूप में हुई। पुलिस ने निरंजन सिंह की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

936 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा
अंबाला। मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में हरियाणा राज्य एंटी नारकोटिक्स यूनिट करनाल ने गांव धमौली माजरी से आरोपी कृपाल चंद निवासी गांव धमौली को काबू किया है। आरोपी के कब्जे से टीम ने 936 ग्राम गांजा बरामद किया है। संवाद

आरोपी दो दिन के रिमांड पर
अंबाला। पुलिस टीम ने गत दिवस पकड़े गए नशा तस्कर को बुधवार को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेजा गया। आरोपी को सीआईए-नारायणगढ़ की टीम ने साहिल निवासी गाव खुड्डाकला अंबाला थाना महेशनगर वर्तमान पता गांव सरसेहड़ी को 972 मिलीग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed