फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First three friends were beaten up outside the bus stand then the hospital, case filed against two

रंजिशन तीन दोस्तों की पहले बस अड्डे फिर अस्पताल के बाहर की पिटाई, दो पर केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
First three friends were beaten up outside the bus stand then the hospital, case filed against two
(अंबाला) नारायणगढ़। क्रिकेट खेलते हुए झगड़े की रंजिश के चलते नारायणगढ़ में पहले बस अड्डे और फिर अस्पताल के बाहर तीन युवकों की जमकर पिटाई की गई। मामला करीब दो माह पुराना है। इसी की आरोपियों ने रंजिश निकाली। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में लखनौरा निवासी विक्रम ने बताया कि वह अपने दोस्त सिमरजीत सिंह के कहने पर पुलिस स्टेशन नारायणगढ़ में सिमरनजीत सिंह की पुलिस वेरिफिकेशन के लिए जाना था। उसके साथ उसका दोस्त सुखदीप सिंह निवासी गांव लखनौरा भी थे। दोपहर करीब डेढ़ बजे सिमरजीत सिंह और सुखदीप सिंह एक मोटरसाइकिल पर थे और वह अलग मोटरसाइकिल पर था। जब वह नारायणगढ बस स्टैंड के पास पहुंचे तो पीछे से आरोपी अजय और अमनदीप मोटरसाइकिल पर हाथ में तलवार लेकर आए।
विज्ञापन

अमनदीप ने उसके पीछे से वार किया। वह नीचे गिर गया तो आरोपियों ने मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। सुखदीप सिंह, सिमरजीत सिंह इसी दौरान मौके पर पहुंच गए। अमनदीप सिंह व अजय सिंह ने इनके साथ भी मारपीट की और सुखदीप की मोटरसाइकिल छीन ली। सुखदीप सिंह सिमनजीत सिंह बाद में उसे किसी तरह सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लेकर पहुंचा। इसी बीच अस्पताल के गेट पर सुखदीप की मोटरसाइकिल पर अमनदीप व अजय पहुंच गए। वहां भी आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। शिकायतकर्ता ने बताया कि इससे पहले आरोपियों ने सुबह करीब 10 बजे उसके परिजनों को फोन कर गालियां दी जिसकी रिकॉर्डिंग भी उनके पास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed