फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First special bus went to Geeta Jayanti Mahotsav

Ambala News: गीता जयंती महोत्सव में गई पहली विशेष बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
First special bus went to Geeta Jayanti Mahotsav
अंबाला। कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पर्यटकों को ले जाने के लिए 12 दिन बाद रोडवेज की पहली विशेष बस छावनी बस अड्डा से 52 पर्यटकों को लेकर गीता महोत्सव में रवाना हुई।
विज्ञापन

बता दें कि रोडवेज ने पर्यटकों के लिए विशेष बसों का इंतजाम किया था। लेकिन 11 दिन तक एक भी पर्यटक नहीं मिला। छावनी बस अड्डा पर विशेष बसें पर्यटकों के इंतजार खड़ी रहती थी। जब पर्यटक नहीं मिले तो वापस उन्हें डिपो में पहुंचाया गया। इतना ही नहीं बल्कि यात्रियों को बुलाने के लिए बस अड्डा स्थित पूछताछ केंद्र में कर्मचारी दिनभर गीता महोत्सव में जाने वाले पर्यटकों के लिए उद्घोषणा प्रणाली पर सूचित करते रहते थे। जबकि रोडवेज द्वारा गीता महोत्सव में जाने वाले पर्यटकों के लिए बस के किराये में 50 प्रतिशत की छूट भी दी गई है
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव को लेकर रोडवेज विभाग अंबाला डिपो द्वारा सात दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक विशेष बसों के संचालन की व्यवस्था की गई है। इसके लिए अंबाला छावनी बस अड्डा से सात दिसंबर से रोजाना सुबह छह बजे अंबाला छावनी और नारायणगढ़ बस अड्डा से कुरुक्षेत्र गीता महोत्सव के लिए पहली बस का संचालन किया जाना था। वहीं शाम 6 बजे अंतिम बस अंबाला छावनी बस अड्डा से कुरुक्षेत्र के लिए रवाना होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद कुरुक्षेत्र से शाम छह बजे यह बस पर्यटकों को वापस अंबाला छावनी बस अड्डा पर लेकर आना था। इन विशेष बसों में पर्यटकों के लिए किराये में 50 प्रतिशत की छूट भी दी गई थी। इसके लिए परिचालक द्वारा यात्रियों को सामान्य टिकट के स्थान पर मुख्यालय से प्राप्त विशेष टिकट या कूपन दिए जाने थे। कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में जाने वाले पर्यटकों के लिए विभाग द्वारा रोजाना अंबाला छावनी बस अड्डा स्थित पूछताछ केंद्र से माइक द्वारा बार बार उद्घाेषणा करवाई जा रही है कि जिन्हें भी गीता महोत्सव में जाना है। वह पूछताछ केंद्र पर आकर संपर्क करें।


अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में पर्यटकों को लेकर जाने के लिए रोडवेज विभाग द्वारा अंबाला छावनी बस अड्डा से बुधवार को सुबह साढे़ 11 बजे के समय पहली विशेष बस पर्यटकों को लेकर कुरुक्षेत्र रवाना हुई। इस विशेष बस में 52 पर्यटक सवार थे।
अजित सिंह, अड्डा अधीक्षक, बस स्टैंड अंबाला छावनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed