फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First snatched mobile, then assaulted, cheated of lakhs of rupees

Ambala News: अब जनस्वास्थ्य विभाग करेगा सेक्टरवासियों की समस्याओं का हल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 05:00 AM IST
विज्ञापन
First snatched mobile, then assaulted, cheated of lakhs of rupees
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी। सेक्टरों में पीने के पानी और सीवरेज की व्यवस्था जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपी जा सकती है। अभी इस व्यवस्था को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) देख रहा है। अप्रैल माह में इस व्यवस्था को एचएसवीपी से जनस्वास्थ्य विभाग को देने के लिए पत्र भी जारी हुआ था, मगर अभी तक एचएसवीपी ही इस व्यवस्था को देख रहा है। शहर की बात करें तो शहर में सेक्टर-एक, सात, आठ, नौ, 10 बने हुए हैं। यह सेक्टर काफी पुराने हैं। सेक्टरों में करीब छह हजार से ज्यादा पीने के पानी के कनेक्शन हैं।
विज्ञापन


शहर में होती है 54 मिलियन लीटर पानी की रोजाना खपत

शहर में उपभोक्ता रोजाना करीब 54 मिलियन लीटर पानी की खपत करते हैं। शहर में जनस्वास्थ्य विभाग नहरी व ट्यूबवेल से पीने के पानी की सप्लाई करता है। शहर में 44 हजार कनेक्शन हैं। एचएसवीपी की बात करें तो सेक्टरों के लिए पानी का टैंक सेक्टर-10 स्टेडियम के पास बना हुआ है। वहीं, सेक्टरों की स्ट्रीट लाइट, सड़क, बरसाती पानी की निकासी नगर निगम देख रहा है। एचएसवीपी पीने के पानी और सीवरेज व्यवस्था देख रहा है।
विज्ञापन

वर्जन

बीते दिनों जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से इस संबंध में बैठक हुई थी। अभी विभाग की ओर से जनस्वास्थ्य विभाग को पीने के पानी और सीवरेज व्यवस्था देने के निर्देश उनके पास नहीं आए हैं। विभाग के निर्देश आने पर ही आगे की प्रक्रिया की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगेश्वर, एक्सईएन, एचएसवीपी।

वर्जन

सेक्टरों में पीने के पानी और सीवरेज व्यवस्था को अभी एचएसवीपी ही देख रहा है। जैसे ही आगामी निर्देश होंगे तो सेक्टरों में विभाग यह व्यवस्था देखेगा।
जतिंद्र सिंह, एसडीई, जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed