फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   First aid kit missing from roadways bus and fire extinguisher expiring

Ambala News: रोडवेज की बस से गायब फर्स्ट एड किट और एक्सपायर हो रहे अग्निश्मन यंत्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
First aid kit missing from roadways bus and fire extinguisher expiring
अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस में बैठे यात्री और स्थापित फर्स्ट एड किट जोकि खाली प - फोटो : धवन रोड मोड़ पर हादसों को दावत देती जर्जर बि​ल्डिंग।
अंबाला। हरियाणा रोडवेज की बसों में कोई बीमार पड़ जाए तो जल्द से आपातकालीन दवाएं भी नहीं मिलेंगी। अगर मिल भी गईं तो वह एक्सपायर होंगी। क्योंकि अधिकतर बसों में फर्स्ट एड किट की स्थिति काफी खराब है। अधिकतर बसों में फर्स्ट एड किट हैं तो उनमें दवाइयां नहीं हैं। किसी में दवाइयां हैं तो फर्स्ट एड किट पूरी नहीं है, किसी बस में दोनों ही नहीं है। वीरवार को हरियाणा रोडवेज की ऐसी ही बसों की पड़ताल की गई जिसमें यह हालात उजागर हुए।
विज्ञापन


अग्निशमन यंत्र की स्थिति भी ठीक नहीं
रोडवेज की बसों में लगे अग्निशमन यंत्र गिरे हुए पडे़ है, कुछ उपकरणों पर कोई स्लिप नहीं है, कुछ बसों में नए उपकरण लगे हुए हैं। वहीं बसों में लगी फर्स्ट एड किट और उपकरण के बारे में चालक-परिचालकों को जानकारी ही नहीं हैं। वातानुकूलित बस में चालक परिचालक को यह ही नहीं पता कि बस में फर्स्ट एड किट कहां स्थापित है।
विज्ञापन



अंबाला से जालंधर जा रही रोडवेज की बस (एचआर 37 जी, वी 8818) में फर्स्ट एड की किट लगी हुई थी। लेकिन फर्स्ट एड की किट खुलवाई तो वह खाली थी। इसी तरह से फरीदाबाद से अमृतसर जा रही फरीदाबाद डिपो की बस (एचआर 38जी, वी 4832) था इस बस में लगा फर्स्ट एड बॉक्स खाली मिला। इसमें भी दवाई नहीं थी। जबकि बस में दो अग्निशमन यंत्र पडे़ हुए थे, दोनों पर एक्सपायरी डेट की स्लिप फटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन



पटियाला से करनाल जा रही करनाल डिपो की वातानुकूलित बस में फर्स्ट एड किट खाली थी इस बस के चालक और परिचालक को यह नही पता था कि बस में फर्स्ट एड किट कहा लगी है। इस बस में एक अग्निशमन यंत्र लगा हुआ था जो नया था। वहीं अंबाला कैंट से नारायणगढ़ जा रही बस जिसका नंबर (एचआर 37 जीवी 7483) में फर्स्ट एड किट में तीन आधे अधूरे दवाई के पत्ते और एक दर्द की ट्यूब रखी हुई थी, इसके अलावा झज्जर डिपो की बस जो दिल्ली से जालंधर जा रही थी। इस बस में भी फर्स्ट एड किट नहीं थी इसके चालक ने बताया कि उसने अपने बैग में कुछ दवाइयां रखी हुई है।


दिल्ली से पटियाला जा रही अंबाला डिपो की बस में फर्स्ट एड किट खाली थी लेकिन परिचालक ने दूसरे बॉक्स में दवाइयां रखी हुईं थी। इसके अलावा बस में दो अग्निशमन यंत्र रखे हुए थे। वहीं सोनीपत डिपो की बस जो दिल्ली से कटरा जा रही थी। इस बस में फर्स्ट एड किट नहीं थी और न ही दवाएं थीं। इस बारे में परिचालक से पूछा गया तो उन्हाेंने बताया कि उनकी परमानेंट एक बस नहीं है उन्हें बदल बदल कर बस मिलती है।




- परिचालकों को बसों में दवाएं, पानी, अग्निशमन यंत्र रखने के निर्देश दिए गए हैं। अगर किसी बस में नहीं है तो हम जांच करा लेते हैं।
-अश्वनी डोगरा, महाप्रबंधक, रोडवेज

अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस में बैठे यात्री और स्थापित फर्स्ट एड किट जोकि खाली प

अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस में बैठे यात्री और स्थापित फर्स्ट एड किट जोकि खाली प- फोटो : धवन रोड मोड़ पर हादसों को दावत देती जर्जर बिल्डिंग।

अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस में बैठे यात्री और स्थापित फर्स्ट एड किट जोकि खाली प

अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज की बस में बैठे यात्री और स्थापित फर्स्ट एड किट जोकि खाली प- फोटो : धवन रोड मोड़ पर हादसों को दावत देती जर्जर बिल्डिंग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed