फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fire in grain market in ambala

बारिश के बीच सिटी अनाज मंडी में लगी भीषण आग, बोरियां और गेहूं जलकर खाक, 15 दमकल गाडिय़ों ने पाया काबू

Mon, 15 Jul 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
fire in grain market in ambala
अंबाला अनाज मंडी में गेहूं की बारियों में लगी भीषण आग। - फोटो : ambala
अंबाला सिटी। सिटी अनाज मंडी में रविवार तड़के करीब चार बजे भीषण आग लग गई, जिससे मंडी में शेड के नीचे रखा 10 हजार क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। यही नहीं शेड के नीचे रखा हैफेड का 13 लाख बारदाना और एक ट्रक भी जल गया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास के जिलों से दमकल की 15 गाड़ियां मंगवानी पड़ी। तब जाकर शाम करीब चार बजे तक 12 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में शेड के नीचे हैफेड का 34 हजार क्विंटल गेहूं का स्टॉक रखा था। हैफेड अधिकारियों के अनुसार मंडी में शेड के नीचे 2675 बारदाने की गांठें थी, जिनमें 13 लाख 37 हजार से ज्यादा बोरियां थीं। रविवार सुबह करीब चार बजे लगी आग से 10 हजार क्विंटल गेहूं और पूरा बारदाना जल गया। आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई और दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौक पर पहुंचकर स्थिति पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन आग बढ़ती गई। इसके बाद कुरुक्षेत्र, कैथल, यमुनानगर, नारायणगढ़, पंचकूला और सेना से भी दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। इसके बाद 15 फायर टेंडरों ने 100 से अधिक फेरे लगाकर करीब 12 घंटे में आग पर काबू पाया। हालांकि बारिश के कारण आग बुझाने में थोड़ी मदद जरूर मिली।
विज्ञापन

चार करोड़ के बारदाने जले
इस आग में सबसे ज्यादा बारदाना जला। हैफेड अधिकारियों के अनुसार शैड के नीचे 2675 बारदाने की गांठें थी। एक गांठ में 500 बारदाने के हिसाब से 13,37,500 बारदानों की संख्या हुई। एक बोरी की कीमत 30 रुपये है, इसलिए यह चार करोड़ की थी। इसके अलावा करीब 10 हजार क्विंटल गेहूं से भरी बोरियां भी जलकर खाक हो र्गइं। इस तरह कुल करीब 7 करोड़ रुपये नुकसान बताया जा रहा है। वहीं एक ट्रक व शेड सहित अन्य सामान इस आग की भेंट चढ़ गया। यह बारदाना धान की फसल के लिए एडवांस में रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
आग की सूचना पर प्रशासन समेत हैफड के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर सितेंद्र सिवाच, हैफेड एमडी वेदपाल समेत अन्य अधिकारी निरीक्षण करते रहे। वहीं विधायक असीम गोयल ने भी अनाज मंडी का दौरा किया।
आग में ज्यादा नुकसान बारदाने को हुआ है। गेहूं की काफी बोरियों को हमने बचा लिया है। आग का कारण शॉर्ट सर्किट ही मान रहे हैं।
- वेदपाल मलिक, डीएम, हैफेड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed