फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fire in chemist shop, loss lacks

केमिस्ट शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान

Wed, 30 Mar 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो /अमर उजाला, अंबाला Updated Wed, 30 Mar 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
fire in chemist shop, loss lacks
केमिस्ट शॉप में लगी आग, लाखों का नुकसान - फोटो : Amar ujala
सोमवार-मंगलवार की देर रात कैंट निकलसन रोड स्थित केमिस्ट शॉप में अचानक लगी आग के कारण लाखों रुपये की दवाइयां जलकर राख हो गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर किसी तरह से काबू पाया, जबकि पुलिस कर्मचारी भी मौके पर मौजूद रहे। कैंट के निकलसन रोड पर स्थित शुक्ला बिल्डिंग की दुकान में केमिस्ट शॉप है। यह केमिस्ट शॉप किराये पर है। इसी दुकान में सोमवार-मंगलवार की देर रात को धुआं निकलने लगा। इसकी सूचना तुरंत केमिस्ट शॉप संचालक सुरेश गर्ग को दी गई, जो तुरंत मौके पर पहुंचे। यहां पर कुछ देर के बाद आग ने भयंकर रूप ले लिया। इससे आसपास के दुकानदारों व मकानों में रह रहे लोग भी बाहर निकल आए। इसी दौरान आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को भी दी गई। आग की लपट तेज होने से आसपास के लोगों को भी खतरा हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने शटर तोड़ आग पर काबू पाया गया। काफी देर तक दुकानदार व अन्य मौके पर मौजूद रहे, जबकि सामान समेटते रहे। घटना के बाद सुबह होने पर लोगों का दुकान के बाहर जमावड़ा लग गया। दुकान संचालक सुरेश गर्ग ने बताया कि आग लगने के कारण लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हालांकि आग किन वजहों से लगी इस बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed