फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire fighting building work will be completed soon, permission received from CM

Ambala News: जल्द पूरा होगा अग्निशमन इमारत का काम, सीएम से मिली अनुमति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:53 AM IST
विज्ञापन
Fire fighting building work will be completed soon, permission received from CM
फायरब्रिगेड इमारत की ड्राइंग। संवाद
अंबाला। अग्निशमन भवन की परियोजना 11.39 करोड़ से नहीं बल्कि 15.96 करोड़ की लागत से पूरी होगी। इस अनुमानित लागत पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने मोहर लगा दी है। जल्द ही 4.57 करोड़ रुपये का अतिरिक्त फंड भी जारी कर दिया जाएगा। यह कार्य गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पुरजोर प्रयास से संभव हो पाया है। सीएम से अनुमति मिलते ही नगर परिषद ने संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य शुरु करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

ताकि अधूरा पड़ा कार्य पूरा हो सके। विभागीय जानकारी अनुसार अग्निशमन इमारत का काम पिछले कुछ समय से रुका पड़ा था क्योंकि निर्माण सामग्री के रेटों में वृद्धि के कारण ठेकेदार ने काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद नगर परिषद ने अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए नए सिरे से अनुमानित लागत तैयार की थी और इसे मान्यता के लिए मुख्यालय भेजा था।
विज्ञापन


छह करोड़ का हो चुका था काम
अंबाला-साहा नेशनल हाईवे पर निर्माणाधीन इमारत पर लगभग सात करोड़ रुपये खर्च हुए थे और छह करोड़ के करीब भुगतान ठेकेदार को भी कर दिया गया था। लेकिन नप द्वारा पहले भेजे गए प्रस्ताव को अनुमति नहीं मिली तो ठेकेदार ने पहले काम को धीमा किया और फिर इसे बंद कर दिया। जब नए सिरे से बजट तैयार करके मुख्यालय भेजा गया तो इसकी अनुमति के लिए मुख्यमंत्री से स्वीकृति जरूरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल पहले शुरु हुआ था कार्य
11.39 करोड़ की इस परियोजना पर जनवरी 2021 में कार्य शुरू किया गया था। इमारत का निर्माण कार्य सितंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। फंड की कमी के कारण इमारत का काम बीच में रुक गया था। काफी मशक्कत के बाद इमारत के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए सरकार ने लंबित पांच करोड़ 39 लाख 12 हजार रुपये का फंड जारी किया। फंड आते ही ठेकेदार ने भी काम शुरु करवा दिया। लेकिन इस दौरान लोहे, सीमेंट व अन्य सामान के रेट में काफी इजाफा हो गया। जब इसका आंकलन खुद ठेकेदार ने किया तो उसने पहले तो काम को धीमा कर दिया और कुछ दिनों बाद काम को रोक दिया।


सुविधाओं से लैस होगी इमारत
यहां एक साथ सात अग्निशमन वाहन खड़े हो सकेंगे। सभी वाहनों के लिए अलग-अलग शेड तैयार किए गए हैं जो अपने-अपने निर्धारित दरवाजे से गंतव्य की तरफ रवाना होंगे। मुख्य इमारत में ही एक कार्यालय और रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। यहां कर्मचारियों व दूसरे वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही अधिकारी व कर्मचारियों के लिए 10 मंजिला रिहायशी इमारत भी तैयार की जा रही है। तीन बेडरूम वाली इस इमारत को फ्लैट की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।



अग्निशमन इमारत का रूका हुआ काम जल्द शुरु हो जाएगा। अब इमारत 11.39 करोड़ से नहीं बल्कि 15.96 करोड़ से पूरी होगी। मुख्यमंत्री ने इसकी स्वीकृति दे दी है। जल्द ही 4 करोड़ 57 लाख रुपये का अतिरिक्त फंड जारी हो जाएगी। संबंधित ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य शुरु करने के निर्देश दे दिए हैं।

-मंदीप सिंह, एक्सईएन,नप सदर।

--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed