फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire fighting building will be ready soon, government released 5.39 crore fund

Ambala News: अग्निशमन इमारत जल्द होगी तैयार, सरकार ने जारी किया 5.39 करोड़ का फंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jun 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Fire fighting building will be ready soon, government released 5.39 crore fund
हरिंदर पाल सिंह
विज्ञापन

अंबाला। अंबाला-साहा नेशनल हाईवे पर अधूरी पड़ी अग्निशमन की इमारत का काम जल्द पूरा हो जाएगा। इमारत के निर्माण को पूरा करने के लिए सरकार ने पांच करोड़ 39 लाख 12 हजार रुपये का फंड जारी कर दिया है। जल्द ही यह फंड नगर परिषद के खाते में आ जाएगा। फिर ठेकेदार को जल्द काम पूरा करने की हिदायत दी जाएगी।
गौरतलब है कि लगभग 11.39 करोड़ की इस परियोजना पर जनवरी 2021 में कार्य शुरू किया गया था। इमारत का निर्माण कार्य सितंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान लगभग सात करोड़ से अधिक का कार्य ठेकेदार ने कर भी दिया, लेकिन ठेकेदार को सिर्फ छह करोड़ का भुगतान ही हो पाया। फंड की कमी के कारण ठेकेदार ने काम को बीच में ही रोक दिया। जब मामला गृहमंत्री के संज्ञान में आया तो उन्होंने तुरंत मुख्य सचिव से बात की और फंड जारी करने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन


ये होंगी सुविधाएं
यहां एक साथ सात अग्निशमन वाहन खड़े हो सकेंगे। सभी वाहनों के लिए अलग-अलग शेड तैयार किए गए हैं जो अपने-अपने निर्धारित दरवाजे से गंतव्य की तरफ रवाना होंगे। मुख्य इमारत में ही एक कार्यालय और रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। यहां कर्मचारियों व दूसरे वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही अधिकारी व कर्मचारियों के लिए 10 मंजिला रिहायशी इमारत भी तैयार की जा रही है। तीन बेडरूम वाली इस इमारत को फ्लैट की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्निशमन इमारत के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए सरकार ने लंबित फंड को जारी करने के आदेश दे दिए हैं। एक-दो दिन में यह पैसा नगर परिषद के खाते में आ जाएगा और तुरंत प्रभाव से काम भी शुरू करवा दिया जाएगा।
-मंदीप सिंह, एक्सईएन,नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed