फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire broke out in a closed house, goods worth lakhs burnt down

बंद पड़े मकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a closed house, goods worth lakhs burnt down
अंबाला। छावनी के सेक्टर 34 स्थित हुडा कॉलोनी के ई-ब्लॉक कमरा नंबर 34 में शनिवार की देर रात आग लग गई। इस कारण घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। बताया जाता है कि आग बंद कमरे में लगी थी। तीन दिन पहले महिला अपने बेटे-बेटी को लेकर पंजाब स्थित फिरोजपुर भाई के पास गई थी। पड़ोसी सीताराम ने बताया कि शनिवार देर रात वह अपने कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन

रात करीब 12 बजे धमाकों की आवाज आई तो परिवार के सभी सदस्य उठ गए। बाहर आकर देखा तो कमरे से आग की लपटें उठ रही थी। उन्होंने दमकल विभाग को फोन किया। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। दूसरे ब्लॉक में रह रहे प्रेम चंद ने बताया कि जिस मकान में आग लगी है, इसमें उसकी मां राममूर्ति उसके भाई व बहन के साथ रहती हैं। वह उसके मामा के पास फिरोजपुर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed