{"_id":"69c9880e13ed50ce83029d04","slug":"fir-lodged-after-16-days-on-complaint-of-injured-family-ambala-news-c-36-1-amb1001-160648-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: घायल परिवार की शिकायत पर 16 दिन बाद प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: घायल परिवार की शिकायत पर 16 दिन बाद प्राथमिकी
विज्ञापन
अंबाला। गीता गोपाल चौक के पास 13 मार्च की रात हुए हादसे के 16 दिन बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। यह हादसा दूसरी दिशा से आ रहे एक अज्ञात वाहन पर लदी भारी मशीन के कारण हुआ था।
इस दौरान अचानक उछलकर भारी मशीन एक चलती कार पर जा गिरी थी। इस हादसे में हिमाचल के हमीरपुर निवासी डॉक्टर का पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत में कुनबी गांव हमीरपुर निवासी डॉ. राजिन्द्र पोल ने बताया कि वह 13 मार्च की रात अपनी पत्नी अंजु सोनी, बेटे स्नेह, पुत्रवधू प्रियंका और पौत्री वान्या के साथ कार से हरिद्वार जा रहे थे।
रात करीब 9 बजे गीता गोपाल चौक के पास डिवाइडर की दूसरी ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन पर बंधी हेवी मशीन अचानक खुल गई और उनकी कार की छत पर आ गिरी। राहगीरों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए घायलों को अंबाला सिविल अस्पताल से फोर्टिस अस्पताल, मोहाली रेफर किया गया था।
विज्ञापन
डॉ. राजिन्द्र ने बताया कि पूरा परिवार चोटिल होने के कारण उस समय पुलिस को बयान देने की स्थिति में नहीं था। 16 मार्च को छुट्टी मिलने के बाद वे घर चले गए थे।
बीसी बाजार चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपी वाहन की पहचान हो सके। संवाद