Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIR against CIA SI and two ASIs for illegal detention

Ambala News: सीआईए के एसआई और दो एएसआई के खिलाफ अवैध रूप से हिरासत में रखने की प्राथमिकी

Sat, 06 Dec 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 06 Dec 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
FIR against CIA SI and two ASIs for illegal detention
पानीपत। तहसील कैंप थाना पुलिस ने साइबर ठगाें काे सिम तस्करी के मामले में दीनानाथ काॅलाेनी के दीपक काे अवैध रूप से हिरासत में रखने और टॉर्चर करने के मामले में सीआईए-3 के एक एसआई और दो एएसआई के खिलाफ अभियोग दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बीएनएस की धारा 127(2), 140(3) और 3(5) में तहत प्राथमिकी दर्ज की है। कोर्ट ने आईजी को पांच दिन में प्राथमिकी दर्ज कर रिपोर्ट पेश करने के भी आदेश दिए थे। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब तीनों की मुश्किल बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

दीनानाथ काॅलाेनी निवासी जीताे ने 27 अक्तूबर काे काेर्ट में याचिका लगाई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति दीपक काे 24 अक्तूबर की रात साढ़े 11 बजे कुछ पुलिसकर्मी घर से उठा ले गए थे। उनका अब तक काेई पता नहीं चल पाया है। उन्होंने अपने पति काे तलाश करने की मांग की थी। काेर्ट ने पुलिस काे दीपक काे पेश करने के आदेश दिए थे। पुलिस ने 28 अक्तूबर काे दीपक काे काेर्ट में पेश किया था। पुलिस ने काेर्ट में बताया कि उन्हाेंने 24 अक्तूबर काे दीपक काे सिम व खाता तस्करी के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। उसी रात काे ही नंगलापार के पूर्व सरपंच के अमित को जमानत पर छाेड़ दिया था। दीपक ने भी शुरू में यही बयान दिए थे। काेर्ट में पत्नी जीतो ने कहा कि दीपक पुलिस के डर के चलते सच्चाई नहीं बता पा रहे हैं। काेर्ट ने पुलिस कर्मचारियों काे बाहर जाने के आदेश दिए। दीपक ने कोर्ट में बताया कि उसे 24 से 28 अक्तूबर की सुबह तक हिरासत में रखा था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज और रोजनामचा रजिस्ट्री मांगा
काेर्ट ने डीएसपी काे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, राेजनामचा रजिस्टर की एंट्री और माेबाइल टावर लाेकेशन पेश करने के आदेश दिए थे। डीएसपी ने यह रिपाेर्ट पेश की ताे काेर्ट ने सवाल खड़े करते हुए एसपी काे जांच के लिए कहा था। एसपी ने तीनों पुलिसकर्मियों से पूरे मामले की जानकारी मांगी थी। काेर्ट ने इसके बाद आईजी काे आराेपी पुलिसकर्मियाें पर प्राथमिकी दर्ज कर पांच दिसंबर तक काेर्ट में रिपाेर्ट पेश करने के आदेश दिए थे। तहसील कैंप थाना पुलिस ने शुक्रवार को एसआई सुभाष, एएसआई वीरेंद्र और एएसआई राकेश के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस ने सेशन कोर्ट में लगाई याचिका
न्यायाधीश आदित्य जैन द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश पर स्टे के लिए जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुदेश कुमार शर्मा की अदालत में याचिका लगाई है। कोर्ट ने पांच दिसंबर काे सुनवाई करते हुए अदालत ने स्टे काे रद्द कर दिया। इस मामले में अगली सुनवाई 10 जनवरी को होगी।


पुलिस कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का विषय मेरी जानकारी में नहीं है। पुलिस इस मामले में कोर्ट में अपनी बात भी रख रही है। मामले में पुलिसकर्मियों का दोष मिला तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
- भूपेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed