Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Finding the way to victory in the elections through issues like library, new chamber of advocates

Ambala News: चुनाव में पुस्तकालय, अधिवक्ताओं के नए कक्ष जैसे मुद्दों से ढूंढ रहे जीत का रास्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Dec 2023 12:56 PM IST
विज्ञापन
Finding the way to victory in the elections through issues like library, new chamber of advocates
अंबाला जिला बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने धूप में लगी वकीलों की महफिलें।
अंबाला सिटी। जिला बार एसोसिएशन अंबाला के चुनाव में कुछ समय शेष है। 15 दिसंबर को प्रधान और अन्य पदों के लिए मतदान होगा। ऐसे में प्रधान पद पर चार प्रत्याशी हैं। जो पुस्तकालय, डिस्पेंसरी, अधिवक्ताओं के लिए बीमा, बार-बेंच में बेहतर तालमेल, वकीलों के लिए कक्ष सहित अन्य वादों के साथ मतदाताओं को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

सोमवार को बार कक्ष में अधिवक्ताओं में चाय पर चर्चा जैसा माहौल दिखा। एक तरफ चुनाव में खड़े प्रत्याशी अपने पक्ष में अधिवक्ताओं को मनाते दिखाई दिए तो दूसरी ओर अधिवक्ता बेहतर विकल्पों पर चर्चा कर रहे थे। इस मौके पर प्रधान पद प्रत्याशी संदीप कुमार चौहान, सुनील जैन, जब्बर सिंह चौधरी और महिला वकील रितु सिंह मान ने प्रतिक्रियाएं व्यक्त की।
विज्ञापन

डिस्पेंसरी की बात की जाए तो बीते कई वर्षों से कोर्ट परिसर में डिस्पेंसरी बनाने की बात की जाती है, मगर डिस्पेंसरी का काम आज तक सिरे नहीं चढ़ा। इसी प्रकार आगे नए चैंबर बनाने की बात पर भी हर चुनाव में जोर दिया जाता है, मगर इस मामले में भी कुछ नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला अधिवक्ताओं के लिए हॉल : संदीप
प्रधान पद के प्रत्याशी संदीप कुमार चौहान ने बताया कि वह वर्ष 2015 में सचिव और वर्ष 2019 में बतौर उपप्रधान काम कर चुके हैं। वहीं, इस बार एसोसिएशन प्रधान पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। अगर वे प्रधान बनते हैं तो महिला अधिवक्ताओं के लिए बड़े हाल की व्यवस्था कराई जाएगी। अधिवक्ताओं के कक्षों की फीस जमा है और किसी कारण उन्हें चेंबर अलॉट नहीं हो पाए, उन्हें चेंबर अलॉट कराने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इसी प्रकार कुछ वकील साथी शैड के नीचे बैठे हैं, बारिश के दौरान उनकी सीटों के नीचे बरसाती पानी जमा होने से कामकाज प्रभावित होता है। पानी न रुके इसके भी पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। कोर्ट परिसर में लंबे समय से तैयार हुई डिस्पेंसरी को शुरू करवाया जाएगा। नए अधिवक्ताओं के लिए कुछ फंड की व्यवस्था करवाई जाएगी और वकील साथियों के लिए समूह बीमा की व्यवस्था की जाएगी।

हितों के लिए लड़ेंगे : जब्बर सिंह
अंबाला बार एसोसिएशन में प्रधान पद के प्रत्याशी जब्बर सिंह चौधरी का कहना है कि अधिवक्ता साथियों ने सेवा का मौका दिया तो सबसे पहले अधिवक्ता साथियों का मान-सम्मान किया जाएगा और उनके हितों की लड़ाई लड़ेंगे। बार और बैंच के बीच बेहतर तालमेल बनाने के संभव प्रयास किए जाएंगे। कोर्ट परिसर में पुस्तकालय व डिस्पेंसरी का बेहतर विस्तार किया जाएगा। वहीं युवा अधिवक्ता साथियों को कक्ष उपलब्ध कराएंगे।


बार प्रधान पद के प्रत्याशी सुनील जैन का कहना है कि अधिवक्ता साथियों ने अगर बार की कमान मेरे हाथों में दी तो आगामी 13 जनवरी 2024 को डिस्पेंसरी का उद्घाटन करवा दिया जाएगा। वहीं अधिवक्ताओं के लिए समूह स्वास्थ्य बीमा की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। बीते 2022 में बनाई गई हाउसिंग सोसायटी के तहत अधिवक्ताओं को मकान दिलवाना प्राथमिकता पर रहेगा। युवा अधिवक्ता साथियों को बार रूम में ज्यूडिशियरी कोचिंग कराना और उनके लिए नए कक्ष बनाना, सभी वकील साथियों के मान-सम्मान की सुरक्षा करना, बार और बेंच में अच्छा तालमेल कराने जैसे कार्यों को प्राथमिकता पर रखा जाएगा।

अंबाला जिला बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने धूप में लगी वकीलों की महफिलें।

अंबाला जिला बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने धूप में लगी वकीलों की महफिलें।

अंबाला जिला बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने धूप में लगी वकीलों की महफिलें।

अंबाला जिला बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने धूप में लगी वकीलों की महफिलें।

अंबाला जिला बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने धूप में लगी वकीलों की महफिलें।

अंबाला जिला बार एसोसिएशन कार्यालय के सामने धूप में लगी वकीलों की महफिलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed