फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Final rehearsal at SD College on August 13

Ambala News: 13 अगस्त को एसडी कॉलेज में फाइनल रिहर्सल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Final rehearsal at SD College on August 13
अंबाला। उपमंडल स्तर पर आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर बुधवार को एसडीएम अंबाला छावनी विनेश कुमार ने अपने कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता दिवस समारोह एसडी काॅलेज अंबाला छावनी के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। एसडीएम विनेश कुमार ने कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इस राष्ट्रीय पर्व को पूरी गरिमा एवं उल्लास से मनाने के लिए समय से पहले सभी आवश्यक प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि 13 अगस्त को एसडी कॉलेज अंबाला छावनी में फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित अधिकारी उपमंडल स्तर पर स्वतंत्रता सैनानियों, युद्ध वीरांगनाओं व शहीदों के परिजनों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित करें और सभी विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस समारोह में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed