{"_id":"68e7fc9e0ef4c69a84074f9b","slug":"final-file-samples-of-milk-cake-and-burfi-from-mishthan-bhandar-in-barara-ambala-news-c-36-1-amb1002-151187-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अंतिम फाइल- बराड़ा में मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, बर्फी के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अंतिम फाइल- बराड़ा में मिष्ठान भंडार से मिल्क केक, बर्फी के भरे सैंपल
Thu, 09 Oct 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 09 Oct 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
मिठाई की दुकान से सैंपल भरती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
बराड़ा। त्योहार पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने ग्रामीण क्षेत्रों में जांच बढ़ा दी है। वीरवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीन दुकानों से मिठाई के पांच सैंपल भरे। जिसमें बीकानेर स्वीट्स, क्वालिटी स्वीट्स व प्रेमी स्वीट्स से टीम ने मिल्क केस, बर्फी, मावा बर्फी, पनीर रसगुल्ला व गुलाब जामुन के सैंपल भरे। इन सैंपलों को सील कर जांच के लिए करनाल स्थित लैब में भेज दिया गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आजाद ने बताया कि त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों को लेकर सरकार काफी सख्त है। इसी क्रम में बराड़ा की तीन मिठाईयों की दुकानों से सैंपल भरे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि मिलावट है या नहीं। इससे एक दिन पहले अंबाला कैंट की दुकानों से सात सैंपल भरे गए थे।