फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Film actress Padmini Kolhapure will add glamour to the Geeta Mahotsav.

Ambala News: फिल्म अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे गीता महोत्सव को लगाएंगी चार-चांद

Sat, 15 Nov 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 15 Nov 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Film actress Padmini Kolhapure will add glamour to the Geeta Mahotsav.
कुरुक्षेत्र। हिंदी फिल्मों की जानी-मानी अभिनेत्री रही पद्मिनी कोल्हापुरे अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का हिस्सा बनेंगी। वे मुख्य कार्यक्रमों के पहले ही दिन 24 नवंबर को पुरुषोत्तमपुरा बाग में तैयार किए जाने वाले मुख्य मंच पर श्रीकृष्ण के जीवन व उनकी लीलाओं पर नृत्य नाटिका की प्रस्तुति देंगी। 1 दिसंबर को भजन सम्राट अनूप जलोटा इसी मंच पर अपने भजनों से समा बांधेंगे।
विज्ञापन

पद्मिनी कोल्हापुरे प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री हैं जिन्होंने सत्यम शिवम सुंदरम, स्वर्ग से सुंदर, प्रेम रोग, वो सात दिन, प्यार झुकता नहीं, सौतन जैसी अनेक चर्चित फिल्मों में अभिनय किया है। श्रीकृष्ण की लीलाओं पर उनकी नृत्य नाटिका भी प्रख्यात मानी जाती हैं। वहीं महोत्सव में मुख्य कार्यक्रमों के दौरान ही 25 नवंबर को कंवर ग्रेवाल अपने सूफियाना अंदाज का जादू बिखेरेंगे और 26 नवंबर को महाभारत के दुर्याेधन एवं फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर अपनी प्रस्तुति देंगे। 27 नवंबर को सुरेश वाडेकर महोत्सव में प्रस्तुति देंगे तो वहीं 28 नवंबर को मुख्य मंच पर ही रामायण की प्रस्तुति होगी। 29 नवंबर को प्रख्यात कवि हरिओम पंवार कविताओं से समां बांधेंगे। 30 नवंबर को साध्वी पूर्णिमा महोत्सव में पहुंचेंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed