फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   File moving on officers table

Ambala News: अधिकारियों की टेबल पर घूम रही फाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 06:05 AM IST
विज्ञापन
File moving on officers table
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नगर निगम अधिकारी जल्द विकास कार्य होने का दावा कर रहे हैं। हकीकत यह है कि अभी तक कार्य शुरू नहीं हो पाए। इसका खामियाजा शहरवासियों को भुगतना पड़ रहा है।
शहर में टूटी सड़कों से लेकर बेसहारा गोवंश, गंदगी, स्ट्रीट लाइट ने लोगों की परेशानी बढ़ा रखी है। अब डेंगू का सीजन चल रहा है। निगम सिर्फ दो ही मशीन से फोगिंग करने का दावा कर रहा है।
विज्ञापन

शहर के ज्यादातर एरिया में फोगिंग नहीं हो पा रही। निगम अधिकारियों ने सात दिन पहले नई फोगिंग खरीदने की बात कही थी। अब तक निगम में नई फोगिंग मशीन खरीदने की फाइल आगे नहीं बढ़ी है। यह फाइल अधिकारियों के टेबल पर ही चक्कर काट रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा पार्षदों की मानें तो निगम की बैठक भी दिसंबर माह के आखिर तक होने की संभावना है, क्योंकि अभी निगम विकास कार्यों की समीक्षा में जुटा है। दिसंबर माह में शहर में कई बड़े विकास कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह कर सकते हैं।
शहर की बड़ी समस्याएं
सामुदायिक भवन : नगर निगम के क्षेत्र में बनाए गए कई सामुदायिक भवन की हालत खराब है। सबसे ज्यादा सेक्टर-1, 7, 8, 9, 10 के सामुदायिक भवन में दिक्कत है। यहां निगम कर्मचारी कूड़ा गिरा रहे हैं। कई बार इस बारे में अधिकारी सुधार का दावा कर चुके हैं। इनकी अब भी पहले जैसी स्थिति है।
नई स्ट्रीट लाइट : निगम में एक वर्ष पूर्व करीब 27 हजार नई स्ट्रीट लाइट आई थी। निगम इन स्ट्रीट लाइट की वैधता भी बढ़वा चुका है। अभी तक लाइट को लगाने के लिए टेंडर नहीं हो सका।
यह मुद्दा कई बार चर्चा में आया। फिर ठंडे बस्ते में चला गया। इन लाइट में करीब 15 हजार स्ट्रीट लाइट निगम के अंतर्गत आने वाले गांवों में लगाई जानी है। साथ ही नए खंभे भी लगने हैं।
टूटी सड़कें : बारिश के बाद शहर की ज्यादा सड़कें टूटी चुकी हैं। सेक्टरों में भी सड़कें टूटी पड़ी हैं। शहर के अंदर इंटरलॉकिंग से कॉलोनियों में व मुख्य कई सड़कें भी टूटी चुकी हैं। यह सड़कें कई जगहों से धंस चुकी हैं, अभी तक इन सड़कों को बनाने के लिए वर्कऑर्डर जारी नहीं हो सका।
सफाई : निगम आयुक्त ने पदभार संभालने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था का जायजा लिया था। इसके बाद डीएमसी दीपक सूरा ने शुक्रवार को शहर में कई जगहों पर सफाई को लेकर स्थिति देखी थी। अधिकारियों ने सफाई को लेकर नाराजगी जताई थी। अभी तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। सुबह व शाम कई जगहों पर कूड़े के ढेर देखे जा सकते हैं।
कोट्स

दिसंबर माह के आखिर तक नगर निगम की बैठक संभावित है। अभी कार्यों को लेकर निगम समीक्षा कर रहा है कि कौन सा कार्य किस स्तर पर रूका हुआ है। यह समीक्षा करने के बाद निगम की बैठक होगी। निगम ऐसे विकास कार्यों को लेकर भी समीक्षा कर रहा है, जिन कार्यों का मुख्यमंत्री नायब सिंह के हाथों शिलान्यास हो सकता है।

संदीप सचदेवा अधिवक्ता, मनोनीत पार्षद।
वर्जन
निगम की बैठक जल्द बुलाई जानी है। इसको लेकर अधिकारियों से चर्चा की थी। उन्होंने कई दिन पहले निगम आयुक्त को तीन मुख्य बड़ी मांग लिखकर दी थी, मगर अभी तक इन मांग को लेकर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इनमें शहर में फोगिंग के लिए 20 नई मशीन खरीदी जाएं। प्रत्येक वार्ड के लिए एक मशीन हो। 20 ट्रॉली खरीदी जाएं।
यह भी प्रत्येक वार्ड के लिए एक हो। इसके साथ ही निगम में 250 से 300 तक पे रोल पर कच्चे कर्मचारी लगाए जाएं ताकि शहर में गंदगी को खत्म किया जा सके। उनका सपना अंबाला शहर को सफाई में नंबर वन बनाना है।

शहर में विकास कार्य भी अभी रुके हुए हैं। इन कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री नायब सिंह से करवाया जाएगा। इनमें करोड़ों रुपये के कार्य शामिल हैं।
मीना ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर, नगर निगम।
वर्जन
नई फॉगिंग मशीन की खरीद को लेकर रेट अनुमति के लिए अभी यह फाइल स्वीकृत नहीं हुई है। यह फाइल ई-ऑफिस के जरिए भेजी जानी है, इसलिए अभी फाइल आगे नहीं बढ़ी। इस फाइल को वह सोमवार को चेक करवाएंगे। शहर में विकास कार्य भी जल्द ही शुरू होंगे।
एलसी चौहान, एक्सईएन नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed