फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Figure reached 217 from 13 new cases of dengue, door to door campaign of Fogung and department ineffective

डेंगू के 13 नए मामलों से आंकड़ा पहुंचा 217, फॉगंग व विभाग का डोर टू डोर अभियान बेअसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Figure reached 217 from 13 new cases of dengue, door to door campaign of Fogung and department ineffective
अंबाला सिटी। डेंगू का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। लगातार बढ़ रहे मामले स्वास्थ्य विभाग की भी धड़कने बढ़ाते जा रहे हैं। शुक्रवार को भी डेंगू के 13 मामले सामने आए हैं जबकि अभी तक 217 लोगों को डेंगू का डंक बीमार कर चुका है। लगातार बढ़ते मामलों के कारण अस्पतालों में भी बेड की स्थिति अब बिगड़ने लगी है। मरीजों को ठीक होने में समय लगने के कारण भी अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग स्थिति अधिक बिगड़ने पर ही मरीजों को दाखिल कर रहे हैं। जबकि उन लोगों को घर पर ही उपचार देने की सलाह दी जा रही है, जिनका स्वास्थ्य काफी हद तक ठीक है और जो ठीक हो रहे हैं। वहीं अभी तक आए मामलों में अधिकतर डेंगू से संक्रमित लोग ग्रामीण क्षेत्रों से सामने आ रहे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की सीएचसी और पीएचसी को अलर्ट किया जा रहा है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से डोर टू डोर जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है बावजूद उसका कोई असर नहीं दिखा रहा है। डेंगू के निरंतर सामने आ रहे मामलों पर रोक नहीं लग पा रही है।
विज्ञापन

मरीजों को शहर और कैंट शिफ्ट न करने के दिए निर्देश
देखा जा रहा है कि नारायणगढ़ व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों के अस्पतालों से मरीजों को शहर व छावनी के अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में ही मरीजों का उपचार व देखरेख करने के लिए कहा है। बहुत जरूरी होने पर ही मरीजों को शहर व छावनी के अस्पताल में रेफर करने के निर्देश दिए हैं। इससे कि इन अस्पतालों में स्थिति ठीक रहे।
विज्ञापन

समाजसेवी बोले- रौबदारों के मोहल्लों और गलियों में हो रही फॉगिंग
डेंगू के लगातार मामले बढ़ने के बाद कहीं फॉगिंग का असर नहीं दिख रहा है। विभाग की ओर से अभी तक फॉगिंग का शेड्यूल ही सार्वजनिक नहीं किया गया है ताकि पता चल सके कि फॉगिंग कब और कहां हो रही है। उधर, समाजसेवी अजय, जोगिंद्र, तरसेम आदि का कहना है कि विभाग को शेड्यूल जारी कर उसे सार्वजनिक करना चाहिए। फॉगिंग केवल रौबदारों के यहां पर हो रही है बाकी जगह तो कोई नहीं जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के मामले बढ़ रहे हैं। व्यवस्था संभालने के लिए समय-समय पर जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए जा रहे हैं। सभी मरीजों को सही उपचार दिया जा रहा है।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed