फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fierce fire in old cardboard warehouse, two fire brigade vehicles found control

पुराने गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग, दो दमकल विभाग की गाड़ियों ने पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fierce fire in old cardboard warehouse, two fire brigade vehicles found control
छोटा खुड़्डा में पुराने गत्ते के गोदाम में लगी आग पर काबू पाते दमकल कर्मी - फोटो : Ambala
खुड्डा खुर्द स्थित मायापुरी कॉलोनी में शनिवार शाम को पुराने गत्ते के गोदाम में भीषण आग लग गई। मुख्य गेट बंद होने के कारण शुरुआत में आग का पता नहीं चल पाया। गोदाम से लपटें निकलने पर आसपास के लोगों को इसका पता चला। उन्होंने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची गाड़ी ने गोदाम का ताला तोड़कर पानी की बौछार की। करीब आधे घंटे के बाद दो गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। गोदाम मालिक की पहचान कबाड़ी बाजार निवासी अविनाश बक्शी के रूप में हुई। इस दौरान हजारों रुपये का पुराना गत्ता जलकर खाक हो गया। आग लगने के कारणों की भी पुष्टि नहीं हो पाई।
विज्ञापन

आसपास के लोगों का कहना था कि अंबाला छावनी में केवल एक ही दमकल विभाग की गाड़ी पानी से भरी हुई थी और दूसरी गाड़ी को अंबाला शहर से आधे घंटे बाद मंगवाने पर बुझाया गया। समय रहते आग बुझती तो नुकसान कम होता। आसमान में धुंआ-धुंआ फैल गया तो उन्हें इसकी भनक लगी। गनीमत यह रही कि गोदाम के साथ लगता कोई घर या दूसरा गोदाम नहीं था। महेश नगर थाना प्रभारी सुरेश का कहना था कि सूचना मिलने के बाद आग बुझा दी गई है। किस कारण आग लगी यह पता नहीं चल पाया। गत्ता आदि सामान जल गया है। कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन

-------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed