फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Festival celebrated in the name of girls on death anniversary

Ambala News: पुण्यतिथि पर कन्याओं के नाम मनाया त्योहार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Festival celebrated in the name of girls on death anniversary
बराड़ा। सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) की ओर से राष्ट्रपति युवा अवॉर्डी स्वर्गीय तरुण कौशल की तीसरी पुण्यतिथि पर गांव दादुपुर में पर्व कन्याओं के नाम कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में रेनू लार्ड कृष्ण कॉलेज की प्रधानाचार्य रेनू, पुलिस विभाग बराड़ा से हरि ओम और सेवा ट्रस्ट यूके (भारत) के चेयरमैन नरेश मित्तल विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन

ट्रस्ट के चेयरमैन नरेश मित्तल ने बताया की सेवा ट्रस्ट की ओर महिला सशक्तीकरण के लिए सिलाई-कढ़ाई सेंटर, कंप्यूटर शिक्षा, ब्यूटी पार्लर, स्वरोजगार सेंटर जैसे कार्यक्रम चलाए हुए हैं। रेनू सहोता ने स्वर्गीय तरुण कौशल की ओर से किए गए सामाजिक कार्यों से भी सबको अवगत करवाया।
विज्ञापन

सेवा ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य बलजिंदर कुमार ने बताया कि सेवा ट्रस्ट की ओर से राष्ट्रपति युवा अवॉर्डी स्वर्गीय तरुण कौशल की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने स्वरूप 5 जनवरी से 11 जनवरी तक विभिन्न स्थानों पर महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इसमें महिलाओं, छात्राओं, नव जन्मी कन्याओं के परिवारों को सम्मानित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दादुपुर में लोहड़ी पर्व कन्याओं के नाम मनाकर गांव की 300 महिलाओं को ट्रस्ट की सहयोगी स्पांसर डाबर इंडिया लिमिटेड द्वारा घरेलू उपयोग की किट बांटी गई। इस अवसर पर ट्रस्ट के साथी राहुल छाबड़ा, मदन धीमान, उमेश धीमान, तरसेम, प्रदीप, रणबीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed