फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fencing player Prabhkaran will get 10 thousand rupees per month

Ambala News: फेंसिंग खिलाड़ी प्रभकरण को मिलेंगे 10 हजार रुपये प्रतिमाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Fencing player Prabhkaran will get 10 thousand rupees per month
अंबाला का फेंसिंग ​खिलाड़ी प्रभकरण: स्वयं
अंबाला। फेसिंग के खेल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रभकरण की प्रतिभा को अब खेल विभाग और निखारेगा। बेहतरीन खेल की बदौलत अंबाला कैंट के बब्याल निवासी प्रभकरण का चयन भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की खेलो इंडिया स्कीम में हो गया है। फेंसिंग स्पर्धा में इस योजना का हिस्सा बनने वाले वे पहले खिलाड़ी हैं। उन्हें अब खेल विभाग 10 हजार रुपये प्रतिमाह देने के अलावा किट व उपकरण भी देगा।
विज्ञापन

------

2018 से ले रहे हैं प्रशिक्षण

प्रभकरण ने 11 से 15 मई को बिहार के राजगीर में आयोजित हुई 7वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स फेंसिंग में हरियाणा की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रजत पदक हासिल किया था। इससे पहले उन्होंने उत्तराखंड के उधमसिंह नगर जिले में 8 से 11 जनवरी तक आयोजित कैडेट नेशनल फेंसिंग चैंपियनशिप में एकल में रजत पदक जीता था। कोच विकास धानिया ने बताया कि प्रभकरण इससे पहले एशियन व वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर चुके हैं। नेशनल व स्कूल नेशनल में भी स्वर्ण व रजत पदक हासिल कर चुके हैं। वर्ष 2018 से खेल विभाग की तरफ से चल रहे फेंसिंग के प्रशिक्षण केंद्र में वे ट्रेनिंग ले रहे हैं। बहन रबनूर भी फेंसिंग की खिलाड़ी है। दोनों ही डीएवी रिवरसाइड स्कूल के विद्यार्थी हैं। पिता नरेंद्र पाल प्राइवेट नौकरी करते हैं।
विज्ञापन


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed