{"_id":"69c5a4d0531d0b8bdb08a202","slug":"female-smuggler-caught-with-heroin-27-firs-registered-against-her-husband-ambala-news-c-36-1-amb1001-160424-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: हेरोइन के साथ महिला तस्कर पकड़ी, पति पर दर्ज हैं 27 प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: हेरोइन के साथ महिला तस्कर पकड़ी, पति पर दर्ज हैं 27 प्राथमिकी
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दशमेश नगर, जड़ोत रोड स्थित एक घर में छापा मारकर एक महिला को 708 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बरामद नशे की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।
पुलिस को सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नशे का अवैध कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। इसी आधार पर एक विशेष टीम का गठन कर चिह्नित मकान पर रेड की गई। छापामारी के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तलाशी ली गई, तो महिला के कब्जे से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया।
पति है शातिर अपराधी, दर्ज हैं दो राज्यों में 27 प्राथमिकी
पुलिस जांच में इस नेटवर्क को लेकर सनसनीखेज खुलासा हुआ है। इस काले कारोबार का मुख्य सूत्रधार महिला का पति अमर सिंह उर्फ अमरा और उसका एक दोस्त बताया जा रहा है। अमर सिंह एक शातिर अपराधी है। उस पर पंजाब और हरियाणा के विभिन्न थानों में नशा तस्करी और चोरी जैसे लगभग 27 प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं। आरोपी अमर सिंह फिलहाल फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
बॉक्स
रिमांड पर महिला, बड़े नामों का हो सकता है खुलासा
गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि नशे की यह बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे कौन-सा बड़ा गैंग सक्रिय है। रिमांड के दौरान कई और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।
धर्मवीर सिंह, थाना प्रबंधक, बलदेव नगर।