फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female newborn baby in the women's toilet of the bus stand

बस स्टैंड के महिला शौचालय में महिला नवजात शिशु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Female newborn baby in the women's toilet of the bus stand
छावनी के बस स्टेंड स्थित महिला शौचालय से मंगलवार देर शाम को नवजात शिशु मिलने पर हड़कंप मच गया। महिला यात्री शौचालय में गई तो वहां पर नवजात के रोने की आवाज सुन कर तुरंत बाहर निकली और बस स्टैंड कर्मचारियों सहित बस स्टैंड पर तैनात डॉयल 112 को सूचना दी। आनन फानन में पुलिस ने नवजात को गोद में उठाकर सहलाया और पहले तो पुलिस मुलाजिम पूरे बस स्टैंड परिसर में ही नवजात के परिजनों की तलाश करते रहे, यहां तक कि बस स्टैंड पर अनाउंसमेंट भी करवाई गई।
विज्ञापन

जब एक घंटे तक कोई नहीं आया तो नवजात को छावनी नागरिक अस्पताल के एनबीएसयू नवजात शिशु देखभाल यूनिट में दाखिल करवाया गया। इसकी सूचना तुरंत चाइल्ड लाइन को दी। चाइल्ड लाइन की टीम मौके पर पहुंची और सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर चली गई और परिजनों की तलाश में टीम जुट गई है। उधर बस स्टैंड व आस-पास के कैमरों को भी खंगाला जाएगा। इससे कि उसमें नवजात को लाने वाली महिला का सुराग लग सके। वहीं जैसे ही नवजात के मिलने की सूचना मिली तो दो परिवार अस्पताल पहुंचे और नवजात को गोद लेने के लिए अस्पताल स्टॉफ से गुहार लगाते नजर आए। लेकिन अस्पताल स्टॉफ ने साफ कहा कि यह प्रक्रिया उनके हाथ में नहीं है। ऐसे में वह वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed