फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female loco pilot to command goods train

Ambala News: महिला लोको पायलट को मालगाड़ी की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Female loco pilot to command goods train
अंबाला। महिला दिवस पर पहली बार मालगाड़ी का संचालन महिला रेलकर्मियों की टीम ने किया। इसमें लोको पायलट मनोरमा वर्मा, सहलोको पायलट कृति शर्मा और ट्रेन मैनेजर मनीषा कुमार मौजूद रहीं।
विज्ञापन

तीनों ने मालगाड़ी को अंबाला कैंट से लेकर लुधियाना तक पहुंचाया। सहायक मंडल रेल प्रबंधक हनुमान प्रसाद ने बताया कि पिंक डे यानी की महिला दिवस पर अंबाला मंडल ने पहली बार मालगाड़ी की कमान महिला कर्मचारियों को दी है। उन्हें जिम्मेदारी सौंपने से पहले कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

58 कोचों में लदा था कोयला
सहारनपुर की तरफ से मालगाड़ी के लिए पुरुष कर्मचारियों का दल सुबह 10:40 बजे कैंट रेलवे स्टेशन की लाइन नंबर आठ पर पहुंचा था। अंबाला से मालगाड़ी की कमान तीनों कर्मचारियों के सुपुर्द की गई। इंजन की कमान मनोरमा और कृति ने संभाली तो मालगाड़ी के अंत में लगे गार्ड केबिन की जिम्मेदारी मनीषा ने संभाली। लगभग 58 कोच की मालगाड़ी में कोयला था, जिसे बठिंडा के थर्मल प्लांट भेजना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 10
परिवार झांसी में है। पिता भी रेलवे में लोको पायलट थे और पति भी लोको पायलट हैं। उनकी प्रेरणा से ही रेलवे में नौकरी करने का मौका मिला है। 11 साल से रेलवे की सेवा कर रही हूं। महिला दिवस पर रेलवे ने उन्हें मालगाड़ी की कमान सौंपी है जोकि एक यादगार सफर रहेगा। इससे दूसरों को भी प्रेरणा मिलेगी।
मनोरमा, लोको पायलट।
फोटो- 11
परिवार सहारनपुर में हैं। रेलवे में नौकरी करना सपना लगता है। दिल में इच्छा थी कि महिलाएं हवाई जहाज चला सकती हैं तो ट्रेन क्यों नहीं चला सकती। शुक्रवार को महिला दिवस पर यह सपना भी साकार हो गया। मन में थोड़ा बहुत डर था जो वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन से दूर हो गया है। अब गंतव्य तक पहुंच कर ही दम लेंगे।
कृति शर्मा, सह लोको पायलट।
फोटो- 12
राजस्थान के हनुमानगढ़ में पली-बड़ी हुई हूं। प्रशासनिक सेवा के लिए पेपर दिया था। लेकिन वहां कामयाबी नहीं मिली। फिर दूसरे विभागों सहित रेलवे में आवेदन किया तो लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद सह लोको पायलट की नौकरी दिसंबर 2023 में मिल गई। यह पहला सफर है जब किसी मालगाड़ी की जिम्मेदारी मिली है। भगवान से प्रार्थना है कि यह सफर सुरक्षित रहे और कोई विघ्न न आए।

मनीषा कुमारी, ट्रेन मैनेजर।
वर्जन
घर और कार्यस्थल की जिम्मेदारी संभालना बेहद मुश्किल काम है। लेकिन महिलाएं इस कार्य को बखूबी निभा रही हैं। इसमें परिवार और सह कर्मियों का सहयोग हमेशा सर्वाेपरि है। अगर इस दौरान दोनों जगह से सहयोग न मिले तो फिर हालात बद से बदतर हो जाते हैं। रेलवे में नौकरी करने से जो सम्मान मिला है, वो हमेशा यादगार रहेगा।
रितिका वशिष्ठ, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed