फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Female ASI dies in road accident

महिला एएसआई की सड़क हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Female ASI dies in road accident
नारायणगढ़। नगर पालिका चुनाव ड्यूटी पर जाते समय एक महिला एएसआई 38 वर्षीय सुमन की रविवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार को अंबाला-नारायणगढ़ मार्ग पर गांव गरनाला के पास एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई थी। इस हादसे में सुमन की मौके पर मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। सुमन नारायणगढ़ महिला पुलिस थाने में तैनात थी और कैथल में रहती थीं।
विज्ञापन

कैथल निवासी धर्मबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी सुमन देवी की नारायणगढ़ नगर पालिका चुनाव में ड्यूटी लगी थी। वह रविवार सुबह कार से ड्यूटी पर नारायणगढ़ जा रही थी। इस दौरान वह भी उसी कार में शहजादपुर जाने के लिए दोस्त विमल के साथ बैठ गया। वे सभी सुबह चार बजे घर से अंबाला के लिए चले थे। अंबाला नारायणगढ़ मार्ग पर गांव गरनाला के पास सुबह छह बजे उनकी कार को तेज रफ्तार से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने पर सुमन की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अंबाला जश्ननदीप सिंह रंधावा ने सुमन की मौत पर शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed