{"_id":"687cb5bb65cecd745c0e4042","slug":"fell-in-a-residential-area-in-ambala-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala: रिहायशी इलाके में गिरा सेना का ड्रोन, बाल-बाल बची महिला की जान, लोगों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala: रिहायशी इलाके में गिरा सेना का ड्रोन, बाल-बाल बची महिला की जान, लोगों में मचा हड़कंप
Sun, 20 Jul 2025 02:54 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी अंबाला
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 20 Jul 2025 02:54 PM IST
सार
अंबाला में रविवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक ड्रोन रिहायशी इलाके में गिर गया। हादसे के वक्त एक महिला वहां से गुजर रही थी जिसकी बाल-बाल जान बच गई। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
रिहायशी इलाके में गिरा ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अंबाला के धूलकोट में रविवार सुबह सैन्य क्षेत्र के नजदीक एक ड्रोन के रिहायशी इलाके में अचानक गिरने से हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब एक महिला सड़क से गुजर रही थी, जो बाल-बाल बच गई। प्रत्यक्षदर्शी सूर्य कांत ने बताया कि हवा में उड़ता ड्रोन अचानक अनियंत्रित होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
कब्जे में लिया ड्रोन
सूचना मिलते ही बलदेव नगर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में सेना पुलिस और वायुसेना के जवान भी वहां पहुंच गए और ड्रोन को अपने कब्जे में ले लिया। बलदेव नगर थाना प्रभारी सब-इंस्पेक्टर ने बताया कि जग्गी सिटी सेंटर के पास सेना की एक यूनिट द्वारा ड्रोन उड़ाने का अभ्यास किया जा रहा था।
विज्ञापन
लोगों में दहशत
इस दौरान ड्रोन तकनीकी खराबी के कारण धूलकोट में वायुसेना स्टेशन की दीवार के पास गिर गया। जांच में पाया गया कि ड्रोन पूरी तरह जल चुका था। स्थानीय लोगों में इस घटना से दहशत फैल गई, और उन्होंने सैन्य अभ्यास के दौरान सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Haryana: यमुना नहर में डूबे तीन लड़के, दोस्तों के साथ गए थे नहाने, पुलिस ने बरामद किए शव