फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fees will be charged in PM Shri schools like normal government schools

Ambala News: पीएम श्री स्कूलों में सामान्य राजकीय स्कूलों की तरह ही लगेगी फीस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Fees will be charged in PM Shri schools like normal government schools
पीएम श्री राजकीय स्कूल शहजादपुर की फोटो। विभाग - फोटो : संवाद
अंबाला सिटी। जिले में बनाए पीएम श्री राजकीय स्कूल में इस सत्र से दाखिले शुरू हो गए हैं। इन स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई होगी। शिक्षा निदेशालय की ओर से पीएम श्री स्कूलों में फीस के लिए निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

निदेशालय ने स्पष्ट किया है कि पीएम श्री राजकीय स्कूलों में सामान्य राजकीय स्कूलों की तरह फीस देनी होगी। बता दें कि इस बार जिले में बनाए गए पीएम श्री राजकीय स्कूलों में दाखिला होना है। यह राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों की तरह अंग्रेजी माध्यम से चलेंगे, लेकिन पीएम श्री राजकीय स्कूलों में यह असमंजस हो रही थी कि विद्यार्थियों से फीस कितनी ली जाए।
विज्ञापन

इसके लिए अब निदेशालय ने निर्देश जारी किए हैं। शिक्षा विभाग की ओर से जिले में प्रथम चरण में छह व द्वितीय चरण में पांच राजकीय स्कूल पीएम श्री किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम श्री स्कूलों में किए जा रहे ये काम

दरअसल, पीएम श्री राजकीय स्कूलों में ग्राउंड ग्रांट के साथ ही भवन निर्माण, सौंदर्यीकरण, खेलकूद, स्वच्छता, पेंट, पेटिंग, अखबार, मैगजीन सहित अन्य कई ग्रांट भी जारी की गई। कई स्कूलों में काफी कार्य भी हो चुका है। प्रथम चरण में शिक्षा विभाग ने जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल दुराना, रामबाग, बराड़ा के उगाला, साहा, शहजादपुर, नारायणगढ़ स्कूलों को पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बनाया था। प्रत्येक खंड से एक-एक स्कूल चिन्हित किया गया था। इन छह स्कूलों में काफी कार्य हो चुका है और निजी स्कूलों की तर्ज पर मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ चुकी हैं। इन स्कूलों में दाखिला इस सत्र से शुरू हो गए हैं।

इसी तरह दूसरे चरण में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बलदेव नगर, घेल कलां, साहा से केसरी, शहजादपुर से पतरहेड़ी, नारायणगढ़ खंड से ज्याैली स्कूल चयनित किए गए हैं। इन स्कूलों में सुविधाओं को पूरा किए जाने का कार्य चल रहा है। यह स्कूल अभी सीबीएसई से संबद्ध होने हैं। इन स्कूलों में अगले वर्ष दाखिले शुरू होंगे।

-शुल्क संरचना और प्रवेश प्रक्रिया : पीएम श्री स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया और शुल्क संरचना सामान्य सरकारी स्कूलों के अनुसार ही होगी। पीएम श्री स्कूलों के रूप में बनाए गए मॉडल संस्कृति स्कूलों में भी सामान्य सरकारी स्कूलों के अनुसार ही शुल्क संरचना का पालन किया जाएगा।

-सीबीएसई संबद्धता और छात्र पंजीकरण : सीबीएसई से संबद्ध पीएम श्री स्कूल सीबीएसई के तहत कक्षा नाैवीं और ग्यारहवीं के छात्रों को पंजीकृत करेंगे। कक्षा दसवीं और बारहवीं के छात्र अपने वर्तमान शैक्षणिक सत्र के पूरा होने तक हरियाणा बोर्ड के तहत अपनी पढ़ाई जारी रखेंगे।

अंग्रेजी माध्यम से शुरू होगी पढ़ाई

जिला परियोजना समन्वयक सुधीर कालड़ा ने बताया कि प्रथम चरण में छह व द्वितीय चरण में पांच राजकीय स्कूल पीएम श्री राजकीय स्कूल बनाए गए थे। प्रथम चरण में बने छह पीएम श्री राजकीय स्कूलों में इस सत्र में दाखिले शुरू हो गए हैं। इन स्कूलों में निजी स्कूलों की तर्ज पर सुविधाएं मिलेगी। अंग्रेजी माध्यम से विद्यार्थी पढ़ाई कर सकेंगे।


जो स्कूल राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल से अब पीएम श्री राजकीय स्कूल बने हैं, उनमें राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल जैसे ही फीस लगेगी, जबकि जो स्कूल राजकीय स्कूल से पीएम श्री बने हैं, उनमें सामान्य राजकीय स्कूल जैसे ही फीस लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed