फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fearless robbers are committing one incident after another, police of many districts are searching

बेखौफ लुटेरे कर रहे एक के बाद एक वारदात, कई जिलों की पुलिस को तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Fearless robbers are committing one incident after another, police of many districts are searching
अंबाला। गांव अजरावर के पास हाईवे पर स्थित पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने के चार दिन बाद अब लुटेरों ने उसी गाड़ी से सद्दोपुर में वारदात को अंजाम दिया है। इससे पहले अजरावर में हुई लूट की वारदात सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। जांच के बाद पुलिस को पता चला कि पातड़ो में कार सेल-परचेज की दुकान से उक्त वाहन लेकर आरोपी फरार हुए थे। इसके बाद पहले अजरावर और अब सद्दोपुर में लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि इसी वाहन से लुटेरों ने पंजाब में भी करीब 10 वारदातों को अंजाम दिया है। इस कारण कई जिलों की पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

बीते सोमवार को अजरावर के पास हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम देने में जिस वाहन का प्रयोग किया गया था। उसी वाहन से वीरवार को सद्दोपुर में पेट्रोल पंप पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। जांच में यह बात सामने आने के बाद पुलिस के होश गायब हैं। कारण कि सीसीटीवी में पहली घटना कैद होने के बावजूद आरोपियों ने बेखौफ होकर दूसरी वारदात को भी अंजाम दे दिया, लेकिन पुलिस हाथ मलती रह गई। यही नहीं बताया जा रहा है कि लुटेरे पंजाब में इसी कार में तेल डलवाने के बाद लूटपाट की करीब 10 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। लुटेरों को पकड़ने के लिए 10 जिलों की पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक लुटेरे पुलिस के हाथों में नहीं आए हैं। लूटपाट करने में इस्तेमाल गाड़ी का नंबर ट्रेस होने के बाद भी लुटेरे रुकने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन

थाना प्रभारी जगदीश टामक ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। फुटेज में कार का नंबर ट्रेस हो चुका है। पुलिस ने टीम का गठन कर लुटेरों को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही लूटपाट करने वालों को पकड़ लिया जाएगा। टीमें दिन रात आरोपियों को पकड़ने में जुटी हुई हैं। उन्होंने बताया कि जांच में यह बात सामने आई है कि लुटेरे लूटपाट में जिस स्कोडा कार का इस्तेमाल कर रहे हैं। वह लुटेरों ने पातड़ो के कार सेल परचेज की दुकान से लेकर फरार हुए थे। आरोपी तीनों युवक नौजवान हैं और पंजाब में करीब 10 वारदातों को अंजाम देने के बाद अब वे सटे क्षेत्र में वारदात कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर तैनात कर्मचारी रहें सावधान
थाना प्रभारी जगदीश टामक ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारी को चौकन्ना कर दें, ताकि रात्रि को सफेद रंग की स्कोडा कार में तेल न डालें। अगर इस तरह की कोई गाड़ी पेट्रोल पंप पर आती है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। जल्द ही इस गिरोह को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed