फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   father complained to the Home Minister, some one attacked his son with sharp weapons

गृहमंत्री से शिकायत की तो युवक पर तेजधार हथियारों से हमला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
father complained to the Home Minister, some one attacked his son with sharp weapons
गृहमंत्री से झगड़े की शिकायत करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ गया। आरोपियों ने उसके बेटे पर तेजधार हथियार से घायल कर दिया। घटना के पांच दिन बाद थाना मुलाना पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रामगढ़ के सुनील ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 30 जुलाई की शाम करीब साढ़े चार बजे वह झाडू माजरा में कर्ण की चक्की से आटा लेने गया था। वहां विशाल उर्फ मंगू पहले से बैठा था। उसी दौरान कार में मुलाना की तरफ से आए सतीश कुमार, सचिन ने मंगू के साथ मिलकर उसे पीटना शुरू कर दिया। बचाव में भागा तो आरोपियों ने उसे झाडूू माजरा-मुलाना रोड पर पकड़ लिया और तेजधार हथियारों व डंडों से घायल कर दिया। इसके बाद धमकी देकर फरार गए। सुनील के मुताबिक परिवार का आरोपी सतीश के साथ केस चल रहा है। इस बारे में उसके पिता ने गृहमंत्री अनिल विज को शिकायत दी थी। इसी कारण उसे पीटा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed