{"_id":"fa8673e7cf510f7418eb0f5eacf0d026","slug":"father-beaten-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने बेटी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने बेटी को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Mon, 16 Jun 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट के हरिनगर में रविवार देर शाम एक पिता ने नशे की हालत में अपनी पंद्रह साल की बेटी को बुरी तरह पीट दिया, जिससे वह घायल हो गई। किशोरी की मां उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जहां वह उपचाराधीन है। किशोरी की मां ने बताया कि उसका पति अकसर मारपीट करता है। मां ने बताया कि रविवार शाम को वह मार्केट गई थी, लेकिन जब वापस लौटी तो उसके घर से उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाज आ रही थी। जब उसने अंदर जाकर देखा तो उसका पति बेटी को पीट रहा था। उसने अपनी बेटी को बचाया और बाप बेटी को पीटकर निकल गया। किशोरी को सिविल अस्पताल में दाखिल कर लिया गया है।
कार ने युवक को कुचला, मौत
अंबाला कैंट। जगाधरी हाईवे पर तेपला के पास एक कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, शहर के बलदेव नगर निवासी इंद्र कुमार बाइक पर तेपला की ओर से वापस आ रहा था। तभी अचानक एक तेज रफ्तार कार ने युवक को अपनी चपेट में ले लिया। उसे तुरंत राहगीरों द्वारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया।