फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fast food was being made from children in the midst of filth, six were rescued

Ambala News: बच्चों से गंदगी के बीच बनवाया जा रहा था फास्ट फूड, छह किए रेस्क्यू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Fast food was being made from children in the midst of filth, six were rescued
अंबाला सिटी। बाल मजदूरी की सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन टीम के साथ हीरा नगर क्षेत्र पहुंची पुलिस टीम को वहां अलग ही नजारा देखने को मिला। स्थिति यह थी कि भारी गंदगी के बीच स्प्रींगरोल, मोमोज और चाउमिन बनाने का काम चल रहा था। जिस कार्य को छोटे-छोटे बच्चों से करवाया जा रहा था। वहीं जिन सब्जियों से इन फास्ट फूड का निर्माण किया जाना था वह भी गंदगी और खुले में ही रखी हुई थी। इसके विपरीत खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जहां पर इन फास्टफूड का निर्माण हो रहा था वहां से कई जगहों पर खाने के सामान को बेचने के लिए भेजा जाता है।
विज्ञापन

चाइल्डलाइन टीम को सूचना मिली थी कि हीरा नगर अंबाला शहर में एक घर में बच्चों से बाल मजदूरी करवाई जाती है बच्चों की उम्र लगभग 13-16 वर्ष है, जिस पर कार्रवाई करते हुए चाइल्डलाइन को-ऑर्डिनेटर अजय तिवारी, टीम सदस्य गजेन्द्र भारद्वाज, रूबल राजल, गीता रानी, एसआई राजिंद्र, एएसआई तरसेम व एचसी मुकेश कुमार एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट क्राइम ब्रांच अंबाला, पुलिस चौकी नंबर 02, ओआरडब्लयू रणधीर डीसीपीयू व अशोक थाना इंचार्ज चौकी नंबर 02 की संयुक्त टीम हीरा नगर स्थित घर में गई। जहां टीम ने पाया कि घर में छह बच्चे फास्ट फूड बनाने का काम कर रहे थे। टीम द्वारा बच्चों की सुरक्षा को देखते तुरंत प्रभाव से बाल मजदूरी से मुक्त करवाकर अपने सरंक्षण में लिया गया। बातचीत के दौरान बच्चों ने बताया कि उन्हें यूपी व बिहार से लाया गया था व मालिक के घर में ही रहते थे, बातचीत के दौरान बच्चों ने घर का पता बताया।
विज्ञापन


अगर इस तरह से गंदगी में खाने के सामान का निर्माण हो रहा है तो जल्द ही सैंपल भरते हुए आगामी कार्रवाई की जाएगी। जल्द ही इसको लेकर बड़े स्तर पर अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजीव, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed