फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fascinated by the presentation of folk dance and Malkhamb of Telangana

Ambala News: तेलंगाना के लोक नृत्य और मलखंब की प्रस्तुति से मोहा मन

Tue, 07 Nov 2023 05:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 07 Nov 2023 05:37 AM IST
विज्ञापन
Fascinated by the presentation of folk dance and Malkhamb of Telangana
अंबाला। केंद्रीय विद्यालय संगठन मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से शिवालिक गुरुकुल अलियासपुर परिसर में 52वीं खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इसका आयोजन केंद्रीय विद्यालय संगठन क्षेत्रीय कार्यालय गुरुग्राम संभाग द्वारा किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागों के विविध केंद्रीय विद्यालयों की 668 छात्राएं और 109 संरक्षक शिक्षक शिवालिक गुरुकुल परिसर में पहुंचे। इस अवसर पर राजकीय कॉलेज चंडीगढ़ के प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ध्वजारोहण किया। इसके बाद खिलाड़ियों ने सत्य और कर्तव्य निष्ठा से खेलने की शपथ ली। इस दौरान केंद्रीय विद्यालय क्रमांक तीन अंबाला छावनी के विद्यार्थियों ने तेलंगाना राज्य के लोक नृत्य और शिवालिक गुरुकुल के विद्यार्थियों ने मलखंब की सुंदर प्रस्तुति देकर मन मोह लिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवालिक गुरुकुल परिसर में 14, 17 और 19 आयुवर्ग की छात्राओं के लिए 6 से 9 नवंबर तक जूडो, योग एवं निशानेबाजी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही हैं। इसमें केंद्रीय विद्यालयों की छात्राएं प्रतिभा दिखाएंगी। स्वागत के बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया और विद्यार्थियों ने स्वागत गीत गाया। केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम संभाग के सहायक आयुक्त दीदार सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो अंबाला छावनी के प्राचार्य हरिंद्र सिंह लांबा ने सभी का आभार जताया। इस मौके पर केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरुग्राम के उपायुक्त वरुण मित्र, सहायक आयुक्त दीदार सिंह, आयोजक समिति सदस्य, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य क्रमशः आशा चौधरी, मोनिका, हरिंद्र सिंह लांबा, अमित अरोड़ा, आरसी शर्मा और अमन गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed