फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farooqa FC and Mickey Model School emerged winners

Ambala News: फारूखा एफसी और मिक्की मॉडल स्कूल बने विजेता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Farooqa FC and Mickey Model School emerged winners
अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में नमो भारत फुटबॉल लीग में ​​भिड़ते ​खिलाड़ी। संवा - फोटो : सांकेतिक
छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में नमो भारत फुटबॉल लीग का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जिला फुटबॉल संघ अंबाला की ओर से छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में नमो भारत फुटबॉल लीग 2026 का शुभारंभ किया गया। शनिवार को दो मैच खेेले गए। जिनमें पहला मैच सिटी यूनाइटेड क्लब और फारूखा एफसी के बीच हुआ गया। दूसरा मैच जूनियर हीरोज क्लब और मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच खेला गया। पहला मुकाबला सिटी यूनाइटेड क्लब और फारूखा एफसी के बीच खेला गया। इसमें फारूखा एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-0 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की।
दूसरा मैच जूनियर हीरोज क्लब और मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बीच हुआ। इस मैच में हीरोज क्लब के गोलकीपर ने कई शानदार बचाव किए, लेकिन अंत में मिक्की मॉडल स्कूल ने 3-1 से बाजी मार ली।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में रविवार को दोपहर डेढ़ बजे पहला मैच फारूखा एफसी और जूनियर हीरोज क्लब के बीच तथा दूसरा मैच दोपहर साढ़े तीन बजे मिक्की मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल और सिटी यूनाइटेड एफसी के मध्य खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


5,100 रुपये की सहयोग राशि सौंपी
मैच में पार्षद शिवा काकरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फुटबॉल संघ को 5,100 रुपये की सहयोग राशि दी। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला फुटबॉल संघ के पूर्व प्रधान इंद्रजीत वालिया ने किया। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों से जुड़ने का संदेश दिया। मौके पर संघ के प्रधान बीएस बिंद्रा और सचिव अरविंद शर्मा मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका जतिन कुमार सिंह, संदीप कुमार, अनिल कुमार, गगन सिंह आले, नरेश कुमार व संदीप सिंह ने निभाई।

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में नमो भारत फुटबॉल लीग में भिड़ते खिलाड़ी। संवा

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में नमो भारत फुटबॉल लीग में भिड़ते खिलाड़ी। संवा- फोटो : सांकेतिक

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में नमो भारत फुटबॉल लीग में भिड़ते खिलाड़ी। संवा

अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम में नमो भारत फुटबॉल लीग में भिड़ते खिलाड़ी। संवा- फोटो : सांकेतिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed