Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers will learn new gardening techniques from Shimla.Farmers will learn new gardening techniques from Shimla.

Ambala News: बागवानी की नई तकनीक शिमला से सीखेंगे किसान

Tue, 20 Jan 2026 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Tue, 20 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers will learn new gardening techniques from Shimla.Farmers will learn new gardening techniques from Shimla.
शहर में जिला उद्यान विभाग से किसानों को भ्रमण के लिए रवाना करते हुए अ​धिकारी। संवाद - फोटो : रायबरेली में सोमवार को सीएचसी में भर्ती महिला।
अंबाला सिटी। परंपरागत खेती के अलावा अब किसान बागवानी खेती में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर किसानों को बागवानी विभाग की ओर से हिमाचल के शिमला, कुफरी रिसर्च केंद्र व सोलन के नौनी यूनिवर्सिटी में प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। सोमवार को अंबाला और कुरुक्षेत्र जिला के 10-10 किसानों को उद्यान प्रशिक्षण संस्थान करनाल के संयुक्त निदेशक डॉ. बिल्लू यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। यह किसान मशरूम, आड़ू, आलू बुखारा और नाशपाती की नई तकनीक सीखेंगे। इस मौके पर संयुक्त निदेशक डॉ. बिल्लू यादव व जिला उद्यान अधिकारी सत्यनारायण ने किसानों से बातचीत भी की।
विज्ञापन

अंबाला शहर के रणजीत नगर से किसान सुमेर चंद ने बताया कि वह ड्रैगन फ्रूट की खेती करते हैं। वह 15 वर्ष से सेवानिवृत्त होने के बाद से ही यह खेती कर रहे हैं। वह सभी को कहते हैं कि ड्रैगन फ्रूट की खेती करनी चाहिए। उन्होंने अपने घर पर ही ड्रैगन फ्रूट के पौधे लगाए हुए हैं। वह फ्रूट को बाजार में नहीं बेचते, बल्कि अपने रिश्तेदारों व दोस्तों को दे देते हैं। वह ड्रैगन फ्रूट की पौध तैयार करते हैं। वह प्रशिक्षण में जो भी सीखेंगे, उसे आकर अपनाएंगे। साथ ही ड्रैगन फ्रूट की खेती को और बढ़ाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों को परंपरागत खेती गेहूं व धान की बजाए बागवानी खेती की ओर बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

किसान बागवानी में नए तरीके से कर रहे कार्य : डॉ. बिल्लू
उद्यान प्रशिक्षण केंद्र करनाल के संयुक्त निदेशक डॉ. बिल्लू यादव ने कहा कि बागवानी खेती में उत्कृष्ट कार्य करने पर किसानों का चयन किया गया। किसानों को प्रशिक्षण भ्रमण में हिमाचल प्रदेश भेजा गया। यह किसान डाक्टर वाईएस परमार यूनिवर्सिटी नौनी सोलन और मशरूम रिसर्च केंद्र, सीपीआरआई शिमला व कुफरी का भी भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed