{"_id":"664e86764da1b0fabc0f48c4","slug":"farmers-will-come-to-pms-rally-to-answer-questions-ambala-news-c-36-1-ame1006-123505-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: पीएम की रैली में सवाल-जवाब करने पहुंचेंगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: पीएम की रैली में सवाल-जवाब करने पहुंचेंगे किसान
विज्ञापन
अंबाला सिटी। किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर बुधवार को किसानों ने पंजाब की सीमा में शंभू बॉर्डर पर किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक ने सम्मेलन आयोजित किया।
इसमें किसान नेताओं ने प्रधानमंत्री की रैली में उनसे सवाल करने और भाजपा प्रत्याशियों के विरोध को लेकर एक रणनीति साझा की। वहीं पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को नैतिक जिम्मेदारी लेने पर धन्यवाद भी किया। किसानों ने कहा कि विज को सुप्रीम कोर्ट को गवाह बना लेना चाहिए और आरोपियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। आयोजन में किसान नेता सरवन सिंह ने केंद्र सरकार को निशाना साधते हुए कहा कि पटियाला और पठानकोट में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली में वह अपने साथियों के साथ पहुंचेंगे और उनसे किसानों की मांगों के सवाल पूछेंगे।
इसके साथ ही 28 मई को पंजाब और हरियाणा में भाजपा के प्रत्याशियाें के घरों का घेराव करेंगे। हरियाणा में मौजूद किसानाें से भी लोकसभा के प्रत्याशियों के निवास का घेराव करने के बारे में कहेंगे। इसी तरह पठानकोट में भी प्रधानमंत्री मोदी की रैली में उनसे सवाल जवाब करेंगे। आगामी दो जून को किसान सभी मोर्चों पर अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टर और ट्राॅलियां लेकर पहुंचेंगे। इन सभी रणनीतियों को लेकर बुधवार को किसानों ने अपने मोर्चे के साथ तैयारियों को लेकर बैठक भी की है। इसके बाद ही आगे के फैसले लेंगे। गौरतलब है कि पिछले 100 दिनों से किसान अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंचे।
विज्ञापन
मांगे नहीं मानी तो सौ महीने भी करेंगे प्रदर्शन
पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह ने कहा कि किसान और मजदूरों के हक के लिए वे हमेशा अपनी संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि चाहे 100 दिन हो या फिर 100 महीने उनका प्रदर्शन फिर भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे कितने भी जतन कर लें उनके प्रदर्शन को नहीं रोक सकती है। वे अपने हक के लिए इसी प्रकार संघर्ष जारी रखेंगे।
अनिल विज का दिया धन्यवाद
हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री अनिल विज के किसानों के रोकने पर दिए बयान को लेकर ने कहा कि वे पूर्व गृहमंत्री अनिल विज का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने को साफ कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट को इस मामले में संज्ञान लेते हुए अनिल विज को गवाह बनाते हुए सभी दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए। पंजाब के सीएम भगवंत मान पर सवाल पूछने पर सरवन सिंह ने कहा कि भगवंत मान ने जो वादे पंजाब की जनता से किए थे। वे भी पूरे नहीं हुए। हालांकि उन्होंने शंभू सीमा पर बिजली की समस्या का निवारण कर दिया है। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के बयान पर कटाक्ष करते हुए पंढेर ने कहा कि वह किसानों को भड़काना चाहते हैं, लेकिन वे जत्थेबंद हैं। रवनीत भाजपा के कहने पर किसानों के खिलाफ बयान दे रहे हैं। पंढेर ने कहा कि रवनीत बिट्टू को चार जून को जवाब मिल जाएगा। पंजाब की जनता ही उन्हें जवाब दे देगी। पंढेर ने कहा कि किसानों के खिलाफ गलत बयानबाजी करने वालों के खिलाफ चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए और उनकी मान्यता रद्द कर देनी चाहिए।