नारायणगढ़। गन्ना संघर्ष समिति व भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक मंगलवार को शुगर मिल के अधिकारियों के साथ हुई। इसमें गन्ने के पिछले साल की बकाया भुगतान को लेकर व इस सीजन के गन्ने के भुगतान को लेकर काफी चर्चा हुई। पिछले साल के बकाया भुगतान लगभग 22 करोड़ रुपये हैं और इस साल भी 15 नवंबर को मिल चलने के बाद से किसानों ने 20 करोड़ रुपये का गन्ना मिल में डाल दिया है जबकि भुगतान अभी तक एक करोड़ रुपये का हुआ है। इसलिए बैठक में फैसला लिया गया है कि 18 दिसंबर तक अगर पिछले साल का भुगतान नहीं होता तो शुगर मिल में महापंचायत बुलाई जाएगी। फिर भी अगर भुगतान नहीं होता तो धन्यवाद करेंगे, अन्यथा कड़ा निर्णय लेंगे। बैठक में गन्ना संघर्ष समिति के प्रधान विनोद राणा, सुखविंदर सिंह, कोला राम, गुरचरण, महासचिव राजीव शर्मा, उप प्रधान जसविंदर, ब्लॉक प्रधान राजीव राणा, जिला सलाहकार रामपाल, मानसिंह, गुलाब ठरवा आदि अनेक किसान उपस्थित रहे। संवाद