फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers upset over pending payment, jammed outside sugar mill

Ambala News: लंबित भुगतान पर बिफरे किसान, शुगर मिल के बाहर लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset over pending payment, jammed outside sugar mill
गन्ने के लंबित भुगतान को लेकर सड़क जाम करते किसान। संवाद
शहजादपुर। गन्ने की बकाया भुगतान के लिए किसानों ने भाकियू (चढूनी) के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह, संयुक्त किसान गन्ना कमेटी के सिंगारा सिंह की अगुवाई में शुक्रवार को बनौंदी स्थित नारायणगढ़ शुगर मिल में धरना प्रदर्शन कर तुलाई कांटा बंद कर दिया। लेकिन समस्या का समाधान न होते देख किसानों ने मिल के सामने से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगने के बाद एसडीएम किसानों के बीच पहुंची और एसडीएम के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम खोला।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि लगभग 18 करोड़ रुपये का पुराना भुगतान मिल की ओर बकाया है। इस सीजन में भी लगभग 43 करोड़ का गन्ना किसान मिल में गिरा चुका है। किसानों ने कहा कि शुगर मिल को चले सवा महीना हो चुका है, किसानों को नया भुगतान तो क्या मिलना था, पुराना भुगतान भी उनके खाते में नहीं डाला गया। किसानों ने कहा कि भुगतान न मिलने से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उनके बिजली के बिल बकाया हैं, जिसे लेकर बिजली विभाग के कर्मचारी उन्हें परेशान करते हैं। उन्होंने मांग की कि जब तक उनका लंबित भुगतान नहीं मिलता, तब तक बिजली विभाग के कर्मचारी उन्हें परेशान न करें।
विज्ञापन

किसानों का कहना था कि गन्ने के लंबित भुगतान का मुद्दा शहजादपुर में 15 अक्टूबर को हुए जनसंवाद में मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाया गया था। इस पर उन्होंने आठ करोड़ रुपये जारी करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन उसमें से भी लगभग तीन करोड़ का भुगतान बकाया है। वहीं मौके पर पहुंची एसडीएम सी जया शारधा ने किसानों के साथ बातचीत की और किसानों को 31 दिसंबर तक पुराने भुगतान को करने व जनवरी से नया भुगतान शुरू करने का आश्वासन दिया। इस बात पर किसानों ने सहमति जताते हुए जाम खोल दिया।

गन्ने के लंबित भुगतान को लेकर सड़क जाम करते किसान। संवाद

गन्ने के लंबित भुगतान को लेकर सड़क जाम करते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed