फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers troubled by power cuts staged a sit-in at the power house

अघोषित बिजली कटों से परेशान किसानों ने दिया पॉवर हाउस पर धरना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by power cuts staged a sit-in at the power house
ज्यौली पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Ambala
नारायणगढ़। बिजली के घोषित और अघोषित कटों से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को पॉवर हाउस ज्यौली तथा पॉवर हाउस बेरखेड़ी में धरना देते हुए रोष प्रदर्शन किया। साथ ही बिजली विभाग व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अगुवाई भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप द्वारा की गई।
विज्ञापन

भाकियू के जिला सलाहकार फकीर चंद तथा महासचिव राजीव शर्मा ने बताया कि बिजली के अघोषित कटों के चलते गांवों में बिजली का बुरा हाल है। बिजली की किल्लत से किसानों की मक्के की फसल सूखने के कगार पर पहुंच गई है, क्योंकि बिजली न होने के चलते मक्की वाले खेतों में पानी नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा घोषणा की गई थी कि किसानों को 6 से 8 घंटे तक निर्बाध बिजली दी जायेगी, परन्तु प्रदेश सरकार की घोषणाएं धरी रह र्गइं। भाकियू नेताओं का कहना है कि बिजली न होने के चलते सारी रात उन्हें बैठकर काटनी पड़ रही है। साथ ही पेयजल का भी संकट खड़ा हो गया है। कई बार तो पूरे दिन पेयजल नसीब नहीं होता है। किसान नेताओं ने कहा कि यदि बिजली की किल्लत यूं ही चलती रही तो आने वाले समय में धान की रोपाई करना किसानों के लिये मुश्किल हो जायेगा। किसान नेताओं ने सरकार से मांग की है कि गांव में कम से कम लगातार आठ घंटे बिजली की सप्लाई करें, जिससे किसान अपनी आगामी फसल की सरलता से रोपाई कर सकें। लगभग तीन घंटे तक चले इस रोष प्रदर्शन के उपरांत मौके पर पहुंचे बिजली विभाग के एसडीओ अजीत कुमार ने किसानों को आश्वासन देते हुये कहा कि आगामी 2 मई से बिजली में काफी सुधार होने की संभावना है। किसानों को खेतीबाड़ी में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। एसडीओ के आश्वासन के उपरांत प्रदर्शनकारी शांत हुए और उन्होंने धरना प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed