फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers troubled by power cuts demonstrated at Jatwad Power House

बिजली कटों से परेशान किसानों ने जटवाड़ पावर हाउस पर किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Farmers troubled by power cuts demonstrated at Jatwad Power House
शहजादपुर। बिजली के अघोषित कटों से परेशान जटवाड़ व आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने वीरवार को जटवाड़ पावर हाउस में एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन लगभग चार घंटे तक चला। बाद में मौके पर पहुंचे कार्यकारी अभियंता के नियमित बिजली दिए जाने के आश्वासन के बाद किसान व ग्रामीण शांत हुए।
विज्ञापन

रोष प्रदर्शन कर रहे किसानों व ग्रामीणों का कहना था बिजली न मिलने के कारण उनका खेती और घरेलू कार्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली न आने के कारण पेयजल की समस्या पैदा हो गई है। आप नेता विक्रांत शर्मा ने कहा कि किसान को पूरी बिजली मिल रही है और न ही घरों की सप्लाई सुचारु रूप से चल रही है इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारी हरमन सिंह, गुरसेवक सिंह, हरजिंदर सिंह, कृष्ण चंद्र, रणजीत सिंह आदि काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed