फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers stuck on railway tracks in Punjab, 54 trains affected, passengers upset

हरियाणा: पंजाब में ट्रैक पर किसान, प्रदेश से गुजरने वाली 54 ट्रेनें प्रभावित, 22 रद्द, यात्री रहे परेशान

Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला(हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला(हरियाणा) Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Dec 2021 12:00 AM IST
सार

लंबी दूरी की 22 ट्रेन मंगलवार को रद्द रही, गुरुवार को भी चार ट्रेन संचालित नहीं होंगी। 28 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द कर चलाया गया।

विज्ञापन
Farmers stuck on railway tracks in Punjab, 54 trains affected, passengers upset
अमृतसर में रेलवे ट्रैक पर बैठे किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में अलग-अलग रेलवे लाइन पर बैठे किसानों के आंदोलन को देखते हुए दूसरे दिन मंगलवार को भी ट्रेनों का संचालन नहीं किया गया। अमृतसर और जम्मू-कटड़ा की तरफ जाने वाली सभी लंबी दूरी की ट्रेन निरस्त रही। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं ट्रेनों के रद्द होने से बस अड्डे पर काफी भीड़ रही। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हरियाणा रोडवेज अंबाला डिपो द्वारा लगभग 30 अतिरिक्त बसों को पंजाब, हिमाचल व जम्मू की तरफ भेजा गया।

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को भी वंदे भारत एक्सप्रेस सहित 22 लंबी दूरी की महत्वपूर्ण ट्रेन रद्द रहीं। वीरवार को भी चार लंबी दूरी की ट्रेनों को रद्द रखा जाएगा। वहीं 28 ट्रेनों को बीच रास्ते रद्द कर दोबारा संचालित किया गया।

विज्ञापन
  • 21 दिसंबर को रद्द रही ट्रेन

  • ट्रेन नंबर 22461 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा श्री शक्ति एक्सप्रेस
  • 12207 काठगोदाम-जम्मूतवी गरीबरथ एक्सप्रेस
  • 12265 दिल्ली सराय रौहिल्ला-जम्मूतवी दूरंतो एक्सप्रेस
  • 12414 जम्मूतवी-अजमेर एक्सप्रेस
  • 12425 जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
  • 12426 नई दिल्ली-जम्मूतवी राजधानी एक्सप्रेस
  • 12446 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
  • 12460 अमृतसर-नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 12470 जम्मूतवी -कानपुर एक्सप्रेस
  • 14034 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली मेल
  • 14503 कालका-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस
  • 14504 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-कालका एक्सप्रेस
  • 14609 ऋषिकेश-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा हेमकुंड एक्सप्रेस
  • 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस
  • 14632 अमृतसर-देहरादून एक्सप्रेस
  • 14646 जम्मूतवी-जैसलमेर शालीमार एक्सप्रेस
  • 22402 ऊधमपुर-दिल्ली सराय रौहिल्ला एसी एक्सप्रेस
  • 22462 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली श्री शक्ति एक्सप्रेस
  • 12421 नांदेड-अमृतसर एक्सप्रेस
  • 12477 जामनगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस
  • 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल
  • 12919 आंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा मालवा एक्सप्रेस रद्द रहीं।
  • 23 दिसंबर को रद्द रहने वाली ट्रेनें
  • ट्रेन नंबर 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस
  • 14619 अगरतला-फिरोजपुर एक्सप्रेस
  • 12471 बांद्रा टर्मिनस-श्रीमता वैष्णो देवी कटड़ा स्वराज एक्सप्रेस
  • 13151 कोलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस वीरवार 23 दिसंबर को रद्द रहेंगी।

बीच रास्ते रद्द/संचालित ट्रेन

ट्रेन नंबर 15211 दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस को ब्यास रेलवे स्टेशन पर रद्द किया गया। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 11077 पुणे-जम्मूतवी झेलम एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर, 11449 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस को धुरी, 12013 नई दिल्ली-अमृतसर शताब्दी एक्सप्रेस को जालंधर सिटी, 12137 मुंबई-फिरोजपुर पंजाब मेल को बठिंडा, 12203 सहरसा-अमृतसर गरीबरथ एक्सप्रेस को नई दिल्ली, 12237 वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस को जालंधर कैंट, 12445 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को जालंधर कैंट, 12497 नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस को ब्यास, 12903 मुंबई-अमृतसर गोल्डन टेंपल मेल को ब्यास, 12925 बांद्रा-अमृतसर पश्चिम एक्सप्रेस को ब्यास, 13005 हावड़ा-अमृतसर मेल को ब्यास, 13151 कोलकत्ता-जम्मूतवी एक्सप्रेस को सहारनपुर, 13307 धनबाद-फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस को मक्खू, 14033 दिल्ली जं.-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा मेल को जालंधर कैंट, 15611 गुवाहाटी-जम्मूतवी लोहित एक्सप्रेस को सहारनपुर, 18309 संभलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को दिल्ली, 22431 प्रयागराज-ऊधमपुर एक्सप्रेस को जालंधर कैंट, 22439 नई दिल्ली-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा एक्सप्रेस को जालंधर कैंट, 14645 जैसलमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को दिल्ली पर रेलवे स्टेशन पर रद्द किया गया। ट्रेन नंबर 15098 जम्मूतवी-भागलपुर अमरनाथ का संचालन लक्सर रेलवे स्टेशन से किया गया। इसी प्रकार 11078 जम्मूतवी-पुणे झेलम एक्सप्रेस को हजरत निजामुद्दीन से, 12204 अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस को नई दिल्ली से, 12014 अमृतसर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस को जालंधर सिटी से, 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल को लक्सर से, 18310 जम्मूतवी-सम्भलपुर एक्सप्रेस को दिल्ली से, 22440 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली एक्सप्रेस को जालंधर कैंट से व ट्रेन नंबर 15656 श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा-कामाख्या एक्सप्रेस को बरेली रेलवे स्टेशन से गंतव्य की तरफ रवाना किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रद्द रहेगी अजमेर और जैसलमेर-जम्मूतवी, जालंधर से आज चलेगी स्पेशल ट्रेन

पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन को देखते हुए रेलवे ने दो लंबी दूरी की ट्रेनों को आज और कल रद्द करने का फैसला किया है। वहीं राहत भरी खबर है कि यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रेलवे ने जालंधर कैंट और बांद्रा टर्मिनस के बीच आरक्षित ट्रेन के संचालन का फैसला किया है। 



उत्तर रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि बुधवार को ट्रेन नंबर 12413 अजमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस व वीरवार को चलने वाली 12445 जैसलमेर-जम्मूतवी एक्सप्रेस को रद्द रखा जाएगा। वहीं जालंधर कैंट तथा बांद्रा टर्मिनस के बीच आरक्षित स्पेशल ट्रेन नंबर 02472 का संचालन बुधवार को शाम 3.30 किया जाएगा। यह ट्रेन अगले दिन शाम 4.10 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 02471 बांद्रा टर्मिनस से सुबह 11 बजे चलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 11:10 पर जालंधर कैंट पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed